रामनगरी पहुंचे Rakesh Bedi और Vindu Dara Singh, कहा- 'अयोध्या दुनिया का शीर्ष तीर्थ बन जाएगा'

Ram Mandir: एक्टर राकेश बेदी और विंदू दारा सिंह रामनगरी में होने वाली रामलीला में परफॉर्म करने के लिए अयोध्या पहुंच चुके हैं।

एक्टर राकेश बेदी और विंदू दारा सिंह | Image: ANI

Ram Mandir: अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे लोगों के बीच उत्साह बढ़ता जा रहा है। इस समारोह में बड़े-बड़े नेताओं के अलावा देश की तमाम हस्तियां हिस्सा लेने वाली हैं। जिनमें फिल्म और टीवी जगत के भी कई नामी सितारे शामिल हैं।

स्टोरी में आगे पढ़ें…

  • राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह
  • राकेश बेदी और विंदू दारा सिंह पहुंचे अयोध्या
  • रामलीला में होंगे शामिल

वहीं, 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है, ऐसे में कई सितारे समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंच चुके हैं। अयोध्या पहुंचने वालों की इस लिस्ट में एक्टर राकेश बेदी और विंदू दारा सिंह का भी नाम शामिल हो गया है।

दरअसल, इन दोनों एक्टर्स को मंदिर की 'प्राण प्रतिष्ठा' से पहले 'रामलीला' करने के लिए निमंत्रित किया गया है। जिसके लिए ये दोनों एक्टर्स अयोध्या पहुंचकर अपनी परफॉर्मेंस की तैयारी में जुट गए हैं। इस मौके पर समाचार एजेंसी एएआई से बात करते हुए विंदू दारा सिंह ने अयोध्या को लेकर बात की।

विंदू दारा सिंह ने कहा, "मुझे 16 जनवरी से 22 जनवरी तक अयोध्या में 'रामलीला' करने के लिए बुलाया गया है। मैं भगवान शिव की भूमिका निभा रहा हूं। अयोध्या दुनिया का शीर्ष तीर्थ स्थल बन जाएगा।" एक्टर ने आगे कहा कि "एयरपोर्ट बनने के बाद बहुत सारे बदलाव होंगे। जहां भी एयरपोर्ट बनता है, वहां विकास अपने आप बहुत तेजी से होना शुरू हो जाता है।"

शामिल होंगे ये सितारे

बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए कई सितारों को न्योता भेजा गया है। जिनमें अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, कंगना रनौत, टाइगर श्रॉफ, आलिया भट्ट, रणदीप हुड्डा,  रणबीर कपूर, अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया समेत कई अन्य सितारे भी शामिल हैं। 

ये भी पढ़ें : 50 की उम्र में Twinkle Khanna हुईं ग्रेजुएट, पति Akshay Kumar ने कुछ इस तरह जताई खुशी, Photo की शेयर

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 17 January 2024 at 11:33 IST