'लक्ष्मी आज हैं, कल नहीं...' करोड़ों के कर्ज पर बोले राजपाल यादव, परेश रावल की पोस्ट पर दिया जवाब
बॉलीवुड के दो महारथी परेश रावल और राजपाल यादव जब भी एक साथ आते हैं, तो हंसी का तड़का लगना तय होता है। हाल ही में'X' पर इन दोनों की बॉन्डिंग ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read
बॉलीवुड के दो दिग्गज कॉमेडियन परेश रावल और राजपाल यादव अपनी शानदार टाइमिंग से पर्दे पर हंसी का तूफान लाने के लिए जाने जाते हैं। लेकिन हाल ही में इन दोनों सितारों की सोशल मीडिया बातचीत ने फैंस का ध्यान खींच लिया है। परेश रावल के एक गहरे संदेश वाले ट्वीट पर राजपाल यादव के कमेंट ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।
क्या था परेश रावल का वायरल पोस्ट?
परेश रावल ने हाल ही में माता लक्ष्मी और धन के सही इस्तेमाल पर एक विचारशील पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि 'माता लक्ष्मी चंचल हैं, वो कभी एक जगह नहीं टिकतीं। उनका उल्लू पर सवार होना हमें सिखाता है कि सिर्फ 'मालामाल' होना काफी नहीं है। थोड़ी बुद्धि और विवेक भी जरूरी है, वरना पैसा आते ही इंसान, पैसा संभालने के बजाय खुद ही उल्लू बन जाता है।' परेश रावल का यह अंदाज फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स को बेहद पसंद आया और पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया।
सेलेब्स के मजेदार रिएक्शन
इस पोस्ट पर सबसे ज्यादा ध्यान राजपाल यादव के कमेंट ने खींचा। उन्होंने अपने चिर-परिचित मजाकिया अंदाज में लिखा, 'ये तो बढ़िया बात है, मालामाल होना जीवन में जरूरी है।' राजपाल का यह कमेंट पढ़कर फैंस को तुरंत उनकी और परेश रावल की ऑन-स्क्रीन बॉन्डिंग याद आ गई। राजपाल से पहले यूट्यूबर एल्विश यादव ने भी इस पर रिएक्ट करते हुए लिखा कि पैसा आते ही उसे संभालना सीखना बहुत जरूरी है, वरना इंसान कल बैंक बैलेंस देखकर पूछेगा'हे लक्ष्मी माता, आप आई थीं या सिर्फ दर्शन देकर चली गईं?'
क्या 'मालामाल वीकली 2' की हो रही है तैयारी?
इस पूरी बातचीत में 'मालामाल' शब्द के बार-बार इस्तेमाल ने सोशल मीडिया पर अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है। साल 2006 में आई फिल्म 'मालामाल वीकली' में परेश रावल, राजपाल यादव और रितेश देशमुख की जोड़ी ने लोगों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया था। अब जब ये सभी सितारे एक साथ इस थीम पर बात कर रहे हैं, तो फैंस का मानना है कि यह महज एक इत्तेफाक नहीं, बल्कि 'मालामाल वीकली' के सीक्वल का हिंट हो सकता है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 13 August 2026 at 16:03 IST