BREAKING: तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव को बड़ी राहत, जमा की इतनी रकम तो दिल्ली हाईकोर्ट ने दी अंतरिम जमानत
Rajpal Yadav Bail: मशहूर कॉमेडी एक्टर राजपाल यादव को जमानत मिल चुकी है। उन्हें 18 मार्च तक अंतरिम जमानत मिली है।
Rajpal Yadav Bail: मशहूर कॉमेडी एक्टर राजपाल यादव को जमानत मिल चुकी है। उन्हें 18 मार्च तक अंतरिम जमानत मिली है। एक्टर को चेक बाउंस मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा था। आज 16 फरवरी को दिल्ली हाई कोर्ट में उनकी जमानत को लेकर हुई सुनवाई में राजपाल यादव को बड़ी राहत मिली है।
बता दें कि कोर्ट ने एक्टर राजपाल यादव के वकील को अंतरिम जमानत के लिए प्रतिवादी के नाम पर 1.5 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जमा करने का आदेश दिया था। इसके लिए कोर्ट ने दोपहर 3 बजे तक का समय दिया था।
राजपाल यादव को मिली अंतरिम जमानत
दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा था कि अगर डिमांड ड्राफ्ट आज दोपहर 3 बजे तक जमा करवा दिया तो राजपाल यादव को रिहा कर किया जाएगा। इसी वजह से एक्टर को 18 मार्च तक अंतरिम जमानत मिल चुकी है।
सामने आई जानकारी की माने तो, राजपाल यादव को शाहजहांपुर में अपनी भतीजी की शादी में शामिल होना है जो 19 फरवरी को होने वाली है। इसके लिए उन्हें अंतरिम जमानत दी गई है। उनके वकील ने दिल्ली हाई कोर्ट को सूचित किया कि 1.5 करोड़ रुपये का डीडी जमा कर दिया गया है। इसके साथ ही, पासपोर्ट सरेंडर करने का आदेश दिया गया। अब मामले में अगली सुनवाई 18 मार्च को होगी।
राजपाल यादव को इस शर्त पर मिली जमानत
दिल्ली हाई कोर्ट ने इस शर्त पर राजपाल यादव की सजा निलंबित करने का आदेश दिया है कि वो 1 लाख रुपये का निजी मुचलका और इतनी ही राशि की एक जमानत पेश करें। वह 18 मार्च तक हिरासत से बाहर रहेंगे, जब कोर्ट इस मामले की दोबारा सुनवाई करेगा।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 16 February 2026 at 15:17 IST