अपडेटेड 24 March 2026 at 08:31 IST
Dhurandhar 2: रजनीकांत भी हुए 'धुरंधर 2' के फैन, आदित्य धर को बताया 'बॉक्स ऑफिस का बाप'
Rajnikanth Reaction On Dhurandhar 2: 'धुरंधर 2' की सक्सेस के बाद बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत भी फिल्म की तारीफ करते नजर आए हैं।
Celebrity Reaction On Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की नई फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने सिनेमाघरों में आते ही तहलका मचा दिया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो छप्पर फाड़ कमाई कर ही रही है, साथ ही आम दर्शकों से लेकर फिल्मी दुनिया के बड़े-बड़े सितारे भी इसके मुरीद हो गए हैं। इस लिस्ट में अब सबसे बड़ा नाम जुड़ गया है और वो हैं सिनेमा के 'थलाइवा' यानी सुपरस्टार रजनीकांत।
रजनीकांत ने क्या कहा?
रजनीकांत ने हाल ही में 'धुरंधर 2' देखी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर अपनी खुशी जाहिर करने से खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर और पूरी टीम की जमकर तारीफ की।
रजनीकांत ने अपने पोस्ट में लिखा:
"क्या गजब की फिल्म है #Dhurandhar2 !!! आदित्य धर
तुम तो बॉक्स ऑफिस के बाप हो!!! रणवीर और पूरी कास्ट-क्रू को बहुत-बहुत बधाई। यह एक ऐसी फिल्म है जिसे हर भारतीय को जरूर देखना चाहिए। जय हिंद
आदित्य धर का इमोशनल रिप्लाई
जब इतने बड़े सुपरस्टार से इतनी बड़ी तारीफ मिले, तो किसी का भी इमोशनल होना लाजमी है। डायरेक्टर आदित्य धर ने रजनीकांत के इस पोस्ट का बहुत ही प्यारा जवाब दिया।
उन्होंने लिखा कि हम सभी ने बचपन से लेकर आज तक एंटरटेनमेंट को सिर्फ एक ही इंसान के नजरिए से देखा है, और वो हैं रजनीकांत। आदित्य ने कहा, "आपका इस फिल्म को 'मस्ट वॉच' कहना मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा 'सुपरस्टार मोमेंट' है। यह बिल्कुल ऐसा है जैसे उस इंसान ने हमें आशीर्वाद दे दिया हो, जिसने हमें बड़े सपने देखना सिखाया था।"
फिल्म से जुड़ी कुछ खास बातें
इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में रणवीर सिंह के साथ-साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन जैसे दमदार एक्टर्स हैं।
रजनीकांत से पहले अल्लू अर्जुन, एसएस राजामौली और महेश बाबू जैसे दिग्गज भी फिल्म की कहानी और रणवीर की एक्टिंग की खुलकर तारीफ कर चुके हैं।
यह फिल्म मात्र 5-6 दिनों के अंदर ही वर्ल्डवाइड 700 करोड़ रुपये से ज्यादा का शानदार कलेक्शन कर चुकी है और नए रिकॉर्ड बना रही है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 24 March 2026 at 08:31 IST