‘भगवान के लिए बस कर दो…’; बढ़ते वजन पर ट्रोल करने वालों को पत्रलेखा का जवाब, 5 महीने पहले ही दिया था बेटी को जन्म
Patralekhaa on trolling: राजकुमार राव की पत्नी और एक्ट्रेस पत्रलेखा ने बॉडी शेम करने वालों को करारा जवाब दिया है और लिखा कि वो कुछ महीने पहले ही मां बनी हैं।
Patralekhaa on trolling: राजकुमार राव की पत्नी और एक्ट्रेस पत्रलेखा हाल ही में अपनी डिलीवरी के बाद पहली बार दिखाई दीं जहां उनका बढ़ता वजन देख लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। उनके कई पैपराजी वीडियो वायरल हुए जिनमें सवाल किया गया कि ये आखिर पत्रलेखा को हो क्या गया है। अब ‘सिटीलाइट्स’ फेम एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए बताया है कि उन्हें हुआ क्या है। उनके इस पोस्ट के बाद फैंस पत्रलेखा को जमकर सपोर्ट कर रहे हैं।
राजकुमार राव और पत्रलेखा ने नवंबर 2025 में ही अपनी पहली संतान, अपनी बेटी का दुनिया में स्वागत किया था जिसका नाम उन्होंने पार्वती पॉल राव रखा है। जहां डिलीवरी के बाद महिलाओं को वापस अपने रुटीन और बॉडी शेप में आने में वक्त लगता है, वहीं बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो बिना कुछ सोचे-समझे नई मदर्स पर असंवेदनशील कमेंट्स करने से बाज नहीं आते। ऐसे लोगों को एक्ट्रेस ने बढ़िया सबक सिखाया है।
पत्रलेखा ने बॉडी शेम करने वालों को दिया करारा जवाब
पत्रलेखा ने अब ट्रोलर को मुंहतोड़ जवाब देते हुए अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा है- “पैपराजी पेज! मेरे साथ जो हुआ है, वो ये है कि मैंने अभी-अभी बच्चे को जन्म दिया है! हां, मेरा वजन बढ़ गया है, जो लग रहा है कि कोई अप्राकृतिक घटना हो गई हो। मैंने बैठकर पहाड़ नहीं खाया है। मैंने अभी-अभी एक बच्चे को जन्म दिया है और साथ ही दो फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया है, जो आसान काम नहीं हैं।”
उन्होंने आगे लिखा, “अगर मेरे बस में होता, तो मैं ऐसी नहीं होती। लेकिन प्रेग्नेंसी के बाद मेरा शरीर ऐसा ही हो गया है। भगवान के लिए, प्लीज थोड़ा दयालु बनना सीखो”।
पत्रलेखा को मिला पति राजकुमार राव का समर्थन
उनके इस पोस्ट को उनके पति राजकुमार राव का समर्थन भी मिल रहा है। उन्होंने पत्रलेखा के पोस्ट को रीशेयर करते हुए दो रेड हार्ट इमोजी लगाई है। राजकुमार इन दिनों अपनी लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘टोस्टर’ को लेकर खबरों में छाए हुए हैं जो आप नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर सकते हैं। फिल्म में पत्रलेखा ने भी कैमियो किया था। वो फिल्म की प्रोड्यूसर भी हैं।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 17 April 2026 at 16:42 IST