अपडेटेड 9 July 2025 at 18:13 IST
Rajkummar Rao: पिता बनने वाले हैं राजकुमार राव, पत्नी पत्रलेखा संग ऐसे दी फैंस को गुड न्यूज
Rajkummar Rao-Patralekhaa: मशहूर बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने आज यानि 9 जुलाई को फैंस को गुड न्यूज दी है। उनकी पत्नी पत्रलेखा मां बनने वाली हैं।
Rajkummar Rao-Patralekhaa: मशहूर बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने आज यानि 9 जुलाई को फैंस को गुड न्यूज दी है। उनकी पत्नी पत्रलेखा मां बनने वाली हैं। स्त्री फेम एक्टर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए इसका ऐलान किया है। उन्होंने पत्रलेखा के साथ कोलेबोरेशन में एक पोस्ट शेयर किया है जिसके जरिए उन्होंने अपने फैंस और फॉलोअर्स को जानकारी दी है कि वो जल्द पिता बनने वाले हैं।
राजकुमार राव और पत्रलेखा ने लगभग एक दशक तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 15 नवंबर 2021 को शादी रचाई थी। उनकी शादी चंडीगढ़ के ओबेरॉय सुखविलास स्पा रिजॉर्ट में हुई थी। अब शादी के लगभग साढ़े तीन साल बाद कपल ने प्रेग्नेंसी का ऐलान कर फैंस को एक प्यारा सा सरप्राइज दिया है।
राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी
इस सोशल मीडिया पोस्ट में राजकुमार राव लिखते हैं कि ‘बेबी आने वाला है’। इसे शेयर करते हुए मालिक स्टार ने कैप्शन में लिखा- ‘Elated’ यानि बहुत उत्साहित हूं। जैसे ही, राजकुमार राव ने ये पोस्ट शेयर किया, फैंस ने कपल को बधाई देना शुरू कर दिया है। अब उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
फिल्म इंडस्ट्री से भी लोग राजकुमार राव और पत्रलेखा को बेबी की शुभकामनाएं दे रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा, फराह खान, हुमा कुरेशी, तृप्ति डिमरी, कीर्ति सुरेश, लारा दत्ता जैसे कलाकारों ने राजकुमार के पोस्ट पर कमेंट करते हुए जिंदगी के इस नए चैप्टर के लिए विशेज दी हैं।
राजकुमार राव और पत्रलेखा की लव स्टोरी
राजकुमार राव और पत्रलेखा की पहली मुलाकात थिएटर में काम करते हुए हुई थी, लेकिन 'सिटीलाइट्स' (2014) की शूटिंग के दौरान उनका रिश्ता और गहरा हुआ। एक्ट्रेस ने एक बार खुलासा किया था कि उन्होंने राजकुमार से मिलने से पहले उन्हें पर्दे पर देखा था और उनके टैलेंट की फैन बन गई थीं। दूसरी ओर, राजकुमार ने जब पत्रलेखा को एक एड में देखा, तो उसी पल उन्हें पता लग गया था कि वो ही हैं। फिर सालों तक लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने 2021 में धूमधाम से शादी रचा ली।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 9 July 2025 at 17:17 IST