Raja Shivaji BO Day 4: वीकेंड पर दहाड़ के बाद 'राजा शिवाजी' ने सोमवार को कमा लिए इतने करोड़, जानिए छत्रपति महाराज पर आधारित फिल्म का चौथे दिन क्या रहा हाल

Raja Shivaji Box Office Collection: रितेश देशमुख की नई फिल्म 'राजा शिवाजी' को रिलीज हुए अब 4 दिन पूरे हो गए है। फिल्म ने पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी दहाड़ भी मारी है। जिसके बाद सोमवार का कलेक्शन भी अब सामने आ गया है।

Raja Shivaji | Image: Republic

Raja Shivaji Box Office Collection: रितेश देशमुख की नई फिल्म 'राजा शिवाजी' को रिलीज हुए अब 4 दिन पूरे हो गए है। फिल्म ने पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी दहाड़ भी मारी है। जिसके बाद सोमवार का कलेक्शन भी अब सामने आ गया है। क्यूंकि यह फिल्म हिन्दी और मराठी दोनों भाषाओं में रिलीज हुई है। इसलिए हम आपको दोनों भाषाओं से फिल्म की होने वाली कमाई की जानकारी देने जा रहे हैं। 

सोमवार को कितनी हुई कमाई  

'राजा शिवाजी' ने सोमवार को 5.60 करोड़ का नेट कारोबार किया है। फिल्म ने देशभर में चल रहे अपने 5,145 शो से यह कलेक्शन किया है। सोमवार को फिल्म के मराठी वर्जन ने 1735 शो से 4.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। तो वहीं फिल्म के हिन्दी वर्जन ने 3,410 शो से 1.35 करोड़ का विशुद्ध कारोबार किया है। हालांकि फिल्म के पहले 3 दिन के कलेक्शन के बाद सोमवार की कमाई में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है।   

अब तक कितनी हुई कमाई 

'राजा शिवाजी' फिल्म ने शुक्रवार 11.35 करोड़ की जबरदस्त ओपनिंग ली थी। इस फिल्म से रितेश देशमुख ने अपनी पिछली सभी फिल्मों की ओपनिंग के रिकार्ड तोड़ दिए हैं। फिर शनिवार को फिल्म ने 10.55 करोड़ का कारोबार किया। लेकिन रविवार को दोनों दिन के रिकार्ड तोड़ते हुए 'राजा शिवाजी' ने 12 करोड़ की जबरदस्त कमाई की। फिर अब सोमवार की 5.60 करोड़ की कमाई के बाद फिल्म ने अब तक देश में कुल 39.50 करोड़ का नेट कारोबार किया है। 

छत्रपति शिवाजी के जीवन पर आधारित है फिल्म 

यह फिल्म महान योद्धा छत्रपति शिवाजी के जीवन पर आधारित है जो हिन्दी और मराठी दोनों भाषाओं में प्रदर्शित हुई है। फिल्म में शिवाजी महाराज का किरदार रितेश देशमुख ने निभाया है। 

'राजा शिवाजी' मल्टी स्टार फिल्म है 

बता दें कि 'राजा शिवाजी' (Raja Shivaji) एक मल्टी स्टार फिल्म है जिसमें रितेश देशमुख के साथ उनकी पत्नी जेनेलिया देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, विद्या बालन, बमन ईरानी, भाग्यश्री, सचिन खेडकर और फरदीन खान जैसे कलाकार हैं। फिल्म का निर्देशन रितेश देशमुख ने किया है तो वहीं निर्माण रितेश और जियो स्टूडियो की ज्योति देशपांडे ने साथ मिलकर किया है।   

इसे भी पढ़ें - Bhooth Bangla BO Day 14: बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रहे अक्षय कुमार, जानिए 14वें दिन 'भूत बंगला' ने की कितनी कमाई

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 5 May 2026 at 07:40 IST