Raja Shivaji Box Office Collection: 15वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, फिर भी 90 करोड़ के करीब पहुंची रितेश देशमुख की फिल्म
Raja Shivaji Box Office Collection Day 15: रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' को रिलीज हुए 15 दिन बीत चुके हैं। अभी फिल्म की कमाई 100 करोड़ के क्लब में नहीं पहुंच पाई है।
Raja Shivaji Box Office Collection Day 15: रितेश देशमुख के निर्देशन में बनी फिल्म 'राजा शिवाजी' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, खासकर मराठी ऑडियंस के बीच इसका क्रेज देखने को मिल रहा है। हालांकि रिलीज के 15वें दिन फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इसके बावजूद मूवी दुनियाभर में 90 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के करीब पहुंच चुकी है।
'राजा शिवाजी' ने पहले दिन की थी शानदार शुरुआत
फिल्म 'राजा शिवाजी' 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को हिंदी और मराठी भाषा में रिलीज किया गया है। मूवी ने पहले दिन कुल 11.35 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था। इसमें हिंदी भाषा से 3.35 करोड़ रुपये और मराठी भाषा से 8 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी।
वीकेंड पर मिला जबरदस्त फायदा
फिल्म को शुरुआती वीकेंड का भरपूर फायदा मिला था। दूसरे दिन फिल्म ने 10.55 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 12 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। दर्शकों के बीच फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट को काफी पसंद किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने 15 मई 2026 यानी रिलीज के 15वें दिन करीब 90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसमें हिंदी भाषा से 11 लाख रुपये और मराठी भाषा से 79 लाख रुपये की कमाई शामिल है। फिल्म की कुल घरेलू कमाई अब तक 7.85 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन 91.10 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
मराठी भाषा में मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स
फिल्म को मराठी ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। यही वजह है कि मराठी वर्जन लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। हिंदी के मुकाबले मराठी भाषा में फिल्म की कमाई काफी ज्यादा बनी हुई है। फिल्म में उनके साथ रितेश देशमुख के अलावा जेनेलिया डिसूजा, भाग्यश्री, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, फरीदा खान, सलमान खान और विद्या बालन जैसे कलाकार नजर आए हैं।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 15 May 2026 at 22:35 IST