'आखिरी दम तक हिफाजत करूंगा', शहनाज गिल संग डेटिंग रूमर्स पर राघव जुयाल ने तोड़ी चुप्पी, खुद बताई पूरी सच्चाई

पिछले दिनों राघव जुयाल और शहनाज गिल की डेटिंग की खबरों को हवा तक मिली, जब वो अपने बर्थडे पर एक्ट्रेस का हाथ थामे नजर आए। अब इस पर राघव जुयाल ने चुप्पी तोड़ी है।

Shehnaaz Gill, Raghav Juyal | Image: INSTAGRAM

Raghav Juyal: बॉलीावुड एक्टर राघव जुयाल ने सोशल मीडिया पर शहनाज गिल के साथ उड़ रही डेटिंग की अफवाहों और एक वायरल वीडियो पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। राघव ने बेहद संजीदगी के साथ अपनी बात रखते हुए कहा कि मेरे माता-पिता ने मुझे एक जिम्मेदार मर्द के तौर पर बड़ा किया है। मैं भीड़ में किसी भी लड़की के साथ बदसलूकी या असहज स्थिति को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कर सकता। जब महिलाओं की सुरक्षा की बात आती है, तो मुझे अपने स्टार स्टेटस या पब्लिक इमेज की रत्ती भर भी परवाह नहीं है।

दरअसल, पिछले दिनों राघव जुयाल और शहनाज गिल की डेटिंग की खबरों को हवा तक मिली, जब वो अपने बर्थडे पर एक्ट्रेस का हाथ थामे नजर आए। इतना ही नहीं, उन्होंने शहनाज को भीड़ से भी बचाने की कोशिश की। बाद में वो गाड़ी में बैठते समय उन्हें अपनी गोद में बैठाते दिखाई दिए।

एक मर्द के तौर पर बड़ा हुआ हूं- राघव

अब पिंकविला को दिए इंटरव्यू में  राघव जुयाल ने शहनाज गिल संग वायरल वीडियो पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा, 'मुझे मेरे माता-पिता ने एक मर्द के तौर पर बड़ा किया है। उस सिचुएशन में मेरे साथ कोई भी लड़की होती, उस पर सारे लड़के गिर रहे होते तो मैं वहीं चीज करता। मैं इतनी ताकत के साथ बड़ा हुआ हूं कि मैं उस शख्स को एक तगड़ा मुक्का भी मारकर दूर कर सकता हूं।'

मैं तमाशा नहीं देख सकता- राघव

उन्होंने आगे कहा, 'मुझे इस तरह से ही बड़ा किया गया है। मैं शहरी लड़कों की तरह ये खड़ा होकर तमाशा नहीं देख सकता। नहीं, मैं उस लड़की को अपनी मौत तक प्रोटेक्ट करूंगा। किसी की भी रक्षा करना मेरा नेचर है।'

'लड़की के साथ बदसलूकी बर्दाश्त नहीं कर सकता'

राघव का कहना है कि वो किसी भी लड़की के साथ भीड़ में बदसलूकी बर्दाश्त नहीं कर सकते। वो किसी भी हद तक उसे वहां से बचाएंगे। इस दौरान वो अपने स्टार स्टेटस की भी परवाह नहीं करेंगे।

राघव जुयाल अपकमिंग प्रोजेक्ट

राघव जुयाल के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्हें 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में देखा गया था, जिसमें उनकी दमदार एक्टिंग को खूब सराहना मिली। अब वो जल्द ही 'भाई तेरा स्टार है' फिल्म में दिखाई देंगे। इसके बाद उन्हें एक्टर नानी की फिल्म 'पैराडाइज' में देखा जाएगा, जिसमें उनका रोल खूंखार होगा। इसके अलावा वे फिल्म 'किंग' में भी नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: KBC 18: कौन बनेगा करोड़पति का 18वां सीजन इस दिन से होने जा रहा है शुरू

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 21 July 2026 at 14:21 IST