अपडेटेड 2 April 2024 at 19:29 IST

टूट गई थी सगाई, अब प्रियंका चोपड़ा के भाई का दूसरी बार हुआ रोका... सामने आई खूबसूरत तस्वीरें

Siddharth Chopra ने अब से कुछ देर पहले अपने रोका सेरेमनी की खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

Follow :  
×

Share


सिद्धार्थ चोपड़ा के रोका सेरेमनी की फोटोज | Image: Instagram

Priyanka Chopra Brother Roka Ceremony: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के घर इस वक्त खुशियां का माहौल हैं। प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा को भी अपना जीवनसाथी मिल गया है। वह अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। दोनों का रोका हो गया है, जिसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।

बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक और बेटी मालती के साथ भारत आई हुई थीं। इस दौरान एक्ट्रेस खूब लाइमलाइट में रहीं। उन्होंने परिवार के साथ होली का त्योहार मनाया और इस दौरान खूब धमाल मचाई। इसके अलावा प्रियंका को अपनी कजिन मनारा चोपड़ा के बर्थडे सेलिब्रेशन में भी हिस्सा लेते देखा गया।

हालांकि फैंस को लग रहा था कि प्रियंका के भारत आने के पीछे की वजह कुछ और है, जो भी अब सामने आ गई है।

नीलम संग दिए रोमांटिक पोज

सिद्धार्थ चोपड़ा ने अब से कुछ देर पहले अपने रोका सेरेमनी की खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसके बाद फैंस मान रहे हैं कि प्रियंका और निक इसी खास वजह से भारत आए थे।

सिद्धार्थ चोपड़ा ने जो तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, उसमें वह अपनी होने वाली दुल्हनिया के साथ रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं। दोनों एक साथ बेहद ही प्यारे लग रहे हैं।

साथ नजर आया चोपड़ा परिवार

सिद्धार्थ अपनी फैमिली के साथ भी कुछ तस्वीरें साझा की। इसमें उनकी रोका सेरेमनी के दौरान पूरा परिवार पोज देता नजर आ रहा है। एक तस्वीर में सिद्धार्थ और नीलम मां मधु चोपड़ा के साथ तो दूसरी तस्वीर में प्रियंका-निक समेत दूसरे फैमिली मेंबर के साथ फोटो क्लिक कराते नजर आ रहे हैं।

एक तस्वीर में प्रियंका-निक की लाडली मालती की भी झलक देखने को मिल रही है, जिसमें पूरा परिवार उन पर खूब प्यार लूटा रहा है।

सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ और नीलम की रोका सेरेमनी की तस्वीरें आते ही छा गई हैं। सोशल मीडिया पर फैंस इसे काफी पसंद करते नजर आ रहे हैं।

सिद्धार्थ की टूट चुकी है सगाई

जान लें कि नीलम उपाध्याय से पहले सिद्धार्थ चोपड़ा, इशिता कुमार के साथ शादी करने जा रहे थे। दोनों की सगाई भी हो गई थी। फिर इनका रिश्ता टूट गया। इसके बाद सिद्धार्थ के नीलम को डेट करने की खबरें आई। अब दोनों ने रोका कर अपने रिश्ते को पक्की मुहर लगा दी है। 

यह भी पढ़ें: Pushpa 2: हो जाएं तैयार! डबल फायर के साथ आ रहा 'पुष्पा', इस दिन आएगा धमाकेदार टीजर

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 2 April 2024 at 19:24 IST