प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती ने खाई बड़े हटके अंदाज में आइसक्रीम, जोर जोर से हंसने लगीं एक्ट्रेस

Priyanka Chopra Daughter: प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की एक क्यूट फोटो शेयर की है जो तेजी से वायरल हो रही है।

प्रियंका चोपड़ा की बेटी | Image: X

Priyanka Chopra Daughter: प्रियंका चोपड़ा भारत में परिवार के साथ काफी समय बिताने के बाद अमेरिका वापस चली गई हैं। मिनी वेकेशन के बाद वह सेट पर लौट चुकी हैं। इस बीच, उन्होंने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की एक क्यूट फोटो शेयर की है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली की मस्ती भरी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इस बार भी उन्होंने ऐसा ही कुछ किया। इस बार उन्होंने नन्ही मालती की झलक दिखाई है जिसने वह बड़े ही अलग और हटके अंदाज में आइसक्रीम खाती दिख रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बेटी मालती मैरी की क्यूट फोटो

बाजीराव मस्तानी फेम एक्ट्रेस ने बेटी मालती मैरी की जो फोटो शेयर की है, उसने वह आइसक्रीम का लुत्फ उठाती नजर आ रही है। हालांकि, मालती का आइसक्रीम खाने का अंदाज सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियाँ बटोर रहा है। पीसी ने ये फोटो अपनी इंस्टा स्टोरी में लगाई है जिसमें मालती आंखों पर काला चश्मा लगाकर आइसक्रीम इंजॉय कर रही है। इस दौरान वह क्यूट के साथ साथ अपनी मां की तरह डीवा बाइब्स भी दे रही हैं।

मालती का ये अंदाज देख ख़ुद प्रियंका चोपड़ा भी हंसने लगती हैं। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए दिल वाली और हंसने वाली इमोजी बनाई है।

प्रियंका चोपड़ा के भाई का हुआ रोका

जब प्रियंका भारत आई थीं, तब उन्होंने कुछ इवेंट में भाग लिया। साथ ही साथ उन्होंने अपने परिवारवाले और करीबी दोस्तों के साथ होली पार्टी भी इंजॉय की थी। बाद में 30 मार्च को उनके छोटे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की रोका सेरेमनी हुई जिसमें ऐक्ट्रेस अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ शामिल हुई थीं।

रोका समारोह की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिनमें पूरा परिवार फैमिली फोटो के लिए पोज देता दिख रहा है। बता दें कि सिद्धार्थ ने साउथ एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय से रोका किया है जिन्हें वह सालों से डेट कर रहे हैं।

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 8 April 2024 at 07:14 IST