अपडेटेड 27 February 2024 at 09:30 IST

Priyanka Chopra ने शेयर की बेटी Malti Marie के नन्हे हाथों की तस्वीर, लिखा- 'समय सचमुच उड़ जाता है'

Priyanka Chopra And Malti Marie: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती मैरी के साथ तस्वीर शेयर की है।

Follow :  
×

Share


बेटी मालती मैरी के साथ एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा | Image: priyankachopra/Instagram

Priyanka Chopra And Malti Marie: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस के फैंस उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए हमेशा एक्साइटेड रहते हैं। प्रियंका भी अपने फैंस को खुश रखने के लिए अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ न कुछ पोस्ट करती रहती हैं।

अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि, उनकी इस पोस्ट की लाइमलाइट प्रियंका नहीं, बल्कि उनकी बेटी मालती मैरी हैं। जी हां, प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती के साथ-साथ बिटिया के नन्हे हाथों की भी तस्वीर पोस्ट की है।

मालती के क्यूट हाथ

प्रियंका द्वारा पोस्ट की गई पहली फोटो में मालती उनकी गोद में बड़े आराम से बैठी हुई नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में मालती के नन्हें हाथों की तस्वीर है। दूसरी तस्वीर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी ये तस्वीर तब की है जब मालती मैरी का जन्म हुआ था।

लिखा प्यारा सा कैप्शन

एक्ट्रेस ने अपनी इस पोस्ट को एक प्यारा सा कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा, "समय सचमुच उड़ जाता है। सप्ताह की सही शुरुआत।" प्रियंका के फैंस मालती की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।

बता दें,  प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी का जन्म 15 जनवरी 2022 को सरोगेसी के जरिए हुआ था। बहरहाल, प्रियंका हमेशा अपने फैंस के साथ बेटी मालती की क्यूट तस्वीरें साझा करती हुई नजर आ जाती हैं। 

ये भी पढ़ें: Numerology: हंसमुख स्वभाव और बलवान होते हैं इस मूलांक के लोग, कभी नहीं होती किसी चीज की कमी
 

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 27 February 2024 at 08:23 IST