अपडेटेड 23 October 2024 at 14:13 IST

'प्रियंका चोपड़ा को मुझे Kiss करने में दिक्कत, बाकी कोई होता तो...', गुस्से में बोले Annu Kapoor

Annu Kapoor के एक्टिंग करियर से जुड़े विवादों में एक 'किस कंट्रोवर्सी' भी रही है, जिस पर सालों बाद एक्टर चुप्पी तोड़ी है। अन्नू कपूर ने क्या कुछ कहा- चलिए आपको

प्रियंका चोपड़ा अन्नू कपूर किंसिंग कंट्रोवर्सी | Image: instagram

Priyanka Chopra Annu Kapoor Kissing Controversy: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अन्नू कपूर (Annu Kapoor) इन दिनों सुर्खियों में है। हालांकि वह अपने किसी अपकमिंग प्रोजेक्ट नहीं बल्कि एक पोडकास्ट में अपने और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra ) संग 'किसिंग सीन' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, अन्नू कपूर ने एक्ट्रेस संग एक पुरानी घटना का पोडकास्ट (Podcast) में जिक्र करते हुए सालों के बाद उसपर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं एक्टर ने क्या कुछ कहा है?

ग्लोबल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra News) इन दिनों भले ही बॉलीवुड फिल्मों में कम नजर आ रही हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उनकी एक से बढ़ एक फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होती रहती थीं। उन्हीं में से एक विशाल भारद्वाज निर्देशित साल 2011 में आई क्राइम-थ्रिलर फिल्म '7 खून माफ' (7 Khoon Maaf) भी है। इसमें प्रियंका संग अन्नू कपूर ने भी काम किया था। इसी फिल्म से जुड़ा अन्नू और प्रियंका का सालों पुराना एक विवाद रहा है, जिस पर अब एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है।

Priyanka Chopra ने अन्नू को किस करने से किया था इनकार

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra Film) की चर्चित फिल्मों में से एक '7 खून माफ' में अन्नू कपूर ने प्रियंका चोपड़ा के 7 पतियों में से एक की भूमिका निभाई थी। वहीं फिल्म में दोनों के बेडरूम सीन्स (Bedroom Scenes) भी थे, जिन्हें शूट करने से पहले काफी विवाद हुआ था, क्योंकि प्रियंका ने अन्नू को किस करने से मना कर दिया था। उस समय यह किसिंग कंट्रोवर्सी ( Priyanka Chopra Annu Kapoor Kissing Controversy) काफी सुर्खियों में रही थी, लेकिन लगता है कि आज भी एक्टर ग्लोबल स्टार से उस बात को लेकर नाराज हैं, जिसका सबूत एक बार फिर देखने को मिल रहा है।

अन्नू कपूर ने बताया एक्ट्रेस ने क्यों जताई थी किसिंग सीन पर आपत्ति

दरअसल, हाल ही में अन्नू कपूर (Annu Kapoor) ने ANI के पोडकास्ट में इस पूरे विवाद पर सालों बाद एक बार फिर खुलकर बात की और अपना गुस्सा जाहिर करते हुए बताया कि क्यों एक्ट्रेस ने उनके साथ किसिंग सीन पर आपत्ति जताई थी।

'ना शक्ल है ना सूरत और ना ही पर्सनालिटी, इसलिए...'

एक्टर ने कहा कि, 'एक खबर आ गई कि प्रियंका चोपड़ा ने अन्नू कपूर को किस करने से इनकार कर दिया। तो...अगर मैं हीरो होता तो प्रियंका को कोई आपत्ति नहीं होती। हीरो को चूमने (Kiss) में किसी भी हीरोइन को एतराज नहीं होता, वो तो मैं हूं ही ऐसा, ना शक्ल है ना सूरत और ना ही पर्सनालिटी, इसलिए उन्हें मेरे साथ किसिंग सीन पर आपत्ति थी।' अन्नू कपूर के इस इंटरव्यू का एक क्लिप भी सामने आया है, जिसमें वह कई मुद्दों के साथ प्रियंका और अपनी किसिंग कंट्रोवर्सी (Kissing Controversy) पर भी खुलकर बात करते नजर आ रहे हैं।

क्या प्रियंका कोई जवाब देंगी?

आपको बता दें कि इस मुद्दे पर अन्नू कपूर पहले भी प्रियंका चोपड़ा पर हमलावर रहे हैं। एक्ट्रेस ने भी जवाब में कहा था कि मुझे नहीं लगता कि उनको ऐसा कहना शोभा देता है। अगर उन्हें इंटीमेट सीन्स करने हैं, तो उस तरह की फिल्में कर सकते हैं। हमारी मूवी में तो वैसे कोई सीन नहीं थे, क्योंकि उनका ऐसा कहना बहुत गलत है। मुझे दुख पहुंचा है। हालांकि अब देखना ये है कि अन्नु के एक बार फिर से इस मुद्दे को छेड़ने पर प्रियंका कोई जवाब देती हैं या नहीं?  

यह भी पढ़ें… ग्रीन साड़ी में Akshara Singh का किलर लुक वायरल, फैंस ने पवन सिंह से जोड़ा कनेक्शन

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 22 October 2024 at 21:46 IST