अपडेटेड 18 January 2024 at 08:27 IST
Nick Jonas के बाद Priyanka Chopra ने भी शेयर की Malti Marie की क्यूट फोटोज, बेटी को बताया 'चमत्कार'
Priyanka Chopra's Daughter Malti Marie Jonas: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी के दूसरे बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं।
Malti Marie Jonas: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भले ही बॉलीवुड से दूरी बना ली हो लेकिन वह हमेशा अपने स्पेशल लाइफ मोमेंट्स को लेकर इंटरनेट पर छाई रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ जरूर पोस्ट करती हैं। अब हाल ही में प्रियंका ने अपनी बेटी मालती मैरी जोनस की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
स्टोरी में आगे पढ़ें…
- दो साल की हुईं मालती मैरी
- मॉम प्रियंका चोपड़ा ने शेयर कीं तस्वीरें
- फोटोज में दिखीं मालती की क्यूटनेस
दरअसल, हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ अपनी बेटी मालती मैरी जोनस का दूसरा जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। बेटी के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें पहले निक ने पोस्ट की थीं, जिसके बाद अब प्रियंका ने भी फैंस के साथ अपनी लिटिल एंजेल की सेकेंड बर्थडे फोटोज शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए पोस्ट किया है।
शेयरी की गई तस्वीरों में मालती बेहद क्यूट लग रही हैं। एक फोटो में मालती जहां रेड, येलो और ऑरेंज कलर के फूलों की माला पहने हुए नजर आ रही हैं वहीं, दूसरी तस्वीर में मालती पिंक कलर की ड्रेस में सिर पर ताज लगाए और आंखों पर हार्ट फ्रेम के गॉगल्स पहने टशन दिखा रही हैं। प्रियंका की इस पोस्ट में मालती की और भी कई क्यूट फोटोज हैं।
वहीं, बेटी के बर्थडे सेलिब्रेशन की इन तस्वीरों में प्रियंका और उनकी मॉम मधु चोपड़ा के साथ निक जोनस और मालती पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा एक अन्य तस्वीर में प्रियंका और निक बीच पर हाथों में हाथ डाले घूमते हुए दिख रहे हैं। एक तस्वीर में एक्ट्रेस अपने पति निक की आंखों में खोई हुई नजर आ रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इस पोस्ट में बेटी मालती मैरी को लेकर लिखा, 'वह हमारा चमत्कार है। और वह 2 साल की है।' बहरहाल, प्रियंका चोपड़ा की इस पोस्ट को उनके फैंस जमकर लाइक कर रहे हैं। साथ ही फैंस उनकी बेटी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 18 January 2024 at 07:03 IST