Poonam Pandey: पूनम पांडे ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप? फैंस पूछ रहे- कौन है पिता... तो जानिए क्या है प्रेग्नेंसी की सच्चाई

Poonam Pandey Pregnancy Truth: पूनम पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें उनका बेबी बंप दिख रहा है। एक्ट्रेस की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हलचल पैदा कर दी है। लोग जानना चाहते हैं कि क्या एक्ट्रेस सच में प्रेग्नेंट हैं?

Follow :  
×

Share


Poonam Pandey Pregnancy Truth | Image: instagram

Poonam Pandey Pregnancy Truth: कई विवादों में रहने के बाद एक्ट्रेस पूनम पांडे एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह अपना बेबी बंप दिखाती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हलचल पैदा कर दी है। अब उनकी प्रेग्नेंस पर सवाल उठ रहे हैं, लोग जानना चाहते हैं कि 'फेक डेथ' के बाद अब पूनम पांडे ने कौन सा नया ड्रामा रचा है। आइए जानते हैं क्या है सच्चाई। 

पूनम पांडे की बेबी बंप वाली तस्वीरों से मचा बवाल

पूनम पांडे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह प्रेग्नेंट दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर फैंस हैरान रह गए हैं, खासकर इसलिए क्योंकि इससे पहले भी वह 'फेक डेथ' की खबर को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं।

 

 

क्या सच में प्रेग्नेंट हैं पूनम

वायरल तस्वीरों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा था कि क्या पूनम पांडे सच में प्रेग्नेंट हैं या यह कोई नया पब्लिसिटी स्टंट है। लेकिन अब इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आ गई है। पूनम पांडे द्वारा शेयर की गई तस्वीरें किसी भी प्रकार का कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं है। इस बार उन्होंने अपने प्रोजेक्ट से जुड़ी हुई तस्वीरों को शेयर किया है, लेकिन एक्ट्रेस ने कैप्शन में कुछ भी नहीं लिखा है, न ही ये बताया है कि उन्होंने इस पोस्ट को किस सिलसिले में किया है। इसिलिए फैंस के बीच काफी ज्यादा कन्फ्यूजन पैदा हो गई है।

शूटिंग का हिस्सा हैं तस्वीरें

मीडिया रिपोर्ट्स में मिली जानकारी के अनुसार पूनम पांडे इस समय मनाली में अपने नए प्रोजेक्ट ‘ब्लैक विडो’ की शूटिंग कर रही हैं। उनकी बेबी बंप वाली तस्वीरें इसी प्रोजेक्ट के एक सीन का हिस्सा हैं, जिसमें उन्होंने प्रोस्थेटिक यानी नकली बेबी बंप का इस्तेमाल किया है। बताया जा रहा है कि इसमें वह एक ऐसे किरदार को निभा रही हैं, जिसमें उन्हें प्रेग्नेंट महिला के रूप में दिखाया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: निकाह के बाद ब्राह्मण इन्फ्लुएंसर का बदला लुक? Inside Video

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 31 March 2026 at 14:16 IST