Poonam Pandey और उनके पति पर हुआ 100 करोड़ रुपए की मानहानि का केस? लगा ये गंभीर आरोप
Poonam Pandey: खबरों की माने तो एक्ट्रेस पूनम पांडे के खिलाफ कानपुर में शिकायत दर्ज कराई गई है। जानिए क्या है पूरा मामला-
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
Poonam Pandey Faces 100 cr Defamation Lawsuit: मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे के लिए मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले अपनी मौत का झूठा नाटक रचाया था और फिर कहा कि ऐसा उन्होंने सर्वाइकल कैंसर को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए किया। अब उनके ऊपर कथित तौर पर 100 करोड़ रुपए का मानहानि का दावा ठोका गया है।
पूनम पांडे को अपने इस पब्लिसिटी स्टंट के लिए जमकर खरी खोटी सुनाई जा रही है। अब उनके खिलाफ कानपुर में भी शिकायत दर्ज कराई गई है। ये शिकायत फैजान अंसारी नाम के एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ने कराई है।
पूनम पांडे पर 100 करोड़ रुपए की मानहानि का केस!
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फैजान अंसारी ने अपनी शिकायत में लिखा है कि बीते दिनों उनके और उनके पति सैम बॉम्बे (Sam Bombay) की तरफ से सर्वाइकल कैंसर से मौत होने की झूठी खबर फैलाई गई थी। इससे काफी लोगों की ‘भावनाएं आहत’ हुई हैं। उन दोनों के खिलाफ 10 फरवरी को कानपुर कोर्ट में 100 करोड़ रुपए की मानहानि का वाद दाखिल किया है। साथ ही पुलिस कमिश्नर से भी इस मामले की शिकायत की गई है।
फैजान अंसारी ने कथित तौर पर ये भी कहा कि “इस पीआर स्टंट के जरिए पूनम और सैम ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का मजाक बनाया और लोगों की भावनाओं और भरोसे (खासतौर पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में) को धोखा देते हुए अपने लिए ये पब्लिसिटी स्टंट किया। दोनों ने पूनम की मौत की साजिश रचने की योजना बनाई थी”। उन्होंने मांग की कि एक्स कपल को हिरासत में लेकर कानपुर कोर्ट में पेश किया जाए। इस बीच, आपको बता दें कि पूनम पांडे अपने पति सैम बॉम्बे से अलग हो चुकी हैं लेकिन दोनों का तलाक नहीं हुआ है।
जब पूनम पांडे ने फैलाई अपनी मौत की झूठी खबर
ये पूरा बखेड़ा शुरू हुआ 2 फरवरी को जब नशा फेम एक्ट्रेस के ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर एक पोस्ट किया गया। पोस्ट में लिखा था कि 32 साल की पूनम की सर्वाइकल कैंसर के चलते मौत हो गई है। हालांकि, 24 घंटे बाद पूनम ने एक वीडियो शेयर किया और बताया कि ये खबर झूठी है। ऐसा उन्होंने सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए किया था। सोशल मीडिया पर लोग उनके इस कदम की आलोचना कर रहे हैं और उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 13 February 2024 at 11:53 IST