अपडेटेड 13 September 2023 at 15:02 IST

पूजा भट्ट की बेटी हैं आलिया? अफवाहों पर भड़कीं एक्ट्रेस, बोलीं- 'ये हमारे देश में कोई नई बात नहीं'

'आलिया उनकी और महेशा भट्ट की बेटी हैं' वाली अफवाहों पर अब पूजा भट्ट ने चुप्पी तोड़ी है।

PC: Alia Bhatt and Pooja Bhatt/ Instagram | Image: self

Pooja Bhatt on Controversy: 90 के दशक की पॉपुलर हीरोइन पूजा भट्ट अपनी जिंदगी से जुड़े कई विवादों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच उन्होंने आलिया भट्ट और उन से जुड़ी अफवाहों पर अब एक अर्से बाद चुप्पी तोड़ी है। 

खबर में आगे पढ़ें...

  • 'आलिया किसकी बेटी हैं' पर पूजा भट्ट ने तोड़ी चुप्पी
  • 'महेश और पूजा की बेटी हैं आलिया' वाली अफवाहों पर भड़कीं पूजा 
  • आलिया की बेटी संग रिश्ते पर भी बोलीं पूजा भट्ट

एक इंटरव्यू के दौरान पूजा भट्ट से 'आलिया उनकी और महेश भट्ट की बेटी है' वाली अफवाहों को लेकर सवाल किया गया

इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ये हमारे देश में कोई नई बात नहीं है। कभी भी कोई भी किसी भी शख्स के उसकी बेटी या उसकी भाभी या फिर उसकी बहन के साथ रिश्ते को लेकर बातें करना शुरू कर देता है। ऐसे में आप उसे कैसे रोक सकते हैं? ये बेतुका है। 

यह भी पढ़ें: Satyam Shivam Sundaram: राज कपूर की ये बात सुनकर रोने लगी थीं Zeenat Aman, बोलीं- सबके सामने मेरा…

क्या है आलिया और पूजा भट्ट का रिश्ता?

बताते चलें कि पूजा भट्ट महेश भट्ट और किरण भट्ट की बेटी हैं। जबकि आलिया भट्ट महेश भट्ट और सोनी राजदान की बेटी हैं। आलिया और पूजा सौतेली बहने हैं। 

(PC: @AliaBhattCafe ट्विटर से लिया गया है)

आलिया की बेटी पर बोलीं पूजा भट्ट

इसके अलावा, पूजा भट्ट ने आलिया और उनकी बेटी राहा संग रिश्ते को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि भट्ट परिवार को हर 20 साल में एक खूबसूरत लड़की मिलती है। पहले वह थी, फिर आलिया और अब राहा है।

लंबे समय से विवादों में हैं पूजा भट्ट

गौरतलब है कि पूजा भट्ट की लाइफ लंबे समय से कंट्रोवर्सियल रही है। हालांकि इस बारे में कभी उन्हें खुलकर अपना पक्ष रखते नहीं देखा गया। लेकिन अब उन्होंने सभी बातों पर चीजें क्लियर कर दी है। हाल ही में उन्हें एक रियलिटी शो में देखा गया जिसके बाद से वो चर्चा में हैं। 

यह भी पढ़ें: Viral Video: जब मंडप पर दुल्हन ने निकाली लंबी लिस्ट, देखते ही फटी की फटी रह गई दूल्हे की आंखें!

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 13 September 2023 at 15:00 IST