अपडेटेड 26 November 2021 at 10:47 IST
अनुष्का रंजन की मेहंदी समारोह की ये तस्वीर हो रही वायरल, Girl Gang के साथ इस अंदाज में दिखीं आलिया भट्ट
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) नवंबर के महीने में शूटिंग शेड्यूल में काफी व्यस्त नजर आईं। फिर भी अपने बीजी शेड्यूल से समय निकालकर वो अपनी करीबी दोस्त एक्ट्रेस अनुष्का रंजन की शादी के जश्न में शामिल हुईं।
एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) नवंबर के महीने में शूटिंग शेड्यूल में काफी व्यस्त नजर आईं। फिर भी अपने बीजी शेड्यूल से समय निकालकर वो अपनी करीबी दोस्त एक्ट्रेस अनुष्का रंजन (Anushka Ranjan) की शादी के जश्न में शामिल हुईं। बॉलीवुड अभिनेता आदित्य सील (Aditya Seal) और अनुष्का रंजन दोनों एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। उनके शादी के भव्य समारोह में बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां शामिल हुई थीं। जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं। ये सिलसिला अभी भी रुकने का नाम नहीं ले रहा और हर रोज कोई न कोई तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। इस दौरान एक नई तस्वीर सामने आई है।
नई तस्वीर को दुल्हन की मां अनु रंजन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें पूल के किनारे लड़कियों का ग्रुप को चिल करते हुए दिख रहा है। आलिया भट्ट को पिंक कलर की शानदार ड्रेस में बहन शाहीन भट्ट और बीएफएफ आकांक्षा रंजन के साथ देखा जा सकता है। बता दें कि आलिया की मां सोनी राजदान और अनु रंजन करीबी दोस्त हैं। दोनों को तस्वीर में मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। इस तस्वीर को देखने के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये तस्वीर अनुष्का रंजन की मेहंदी समारोह की है।
इसे भी पढे़ं : Bigg Boss 15: बिग बॉस के घर से बाहर हुए विशाल कोटियन; फैंस को लगा जबरदस्त झटका, मेकर्स को दे डाली धमकी
फोटो को शेयर करते हुए अनु रंजन ने इसके कैप्शन में लिखा, "हमेशा दिल से दिल तक।"
आलिया इस तस्वीर में बेहद ही प्यारी लग रही हैं। उनका प्यारा लुक फैंस का दिल जीत रहा है। जिस पर फैंस तारीफें करने से नहीं थक रहे हैं और कमेंट सेक्शन में लगातार आलिया पर प्यार लुटा रहे हैं।
वहीं आलिया के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो नई दिल्ली में रणवीर सिंह (Ranveer singh) और करण जौहर (Karan Johar) के साथ 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) की शूटिंग में व्यस्त थीं। सेट से एक्ट्रेस की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इसके साथ ही वह हाल ही में रणवीर के साथ गुड़गांव में एपी ढिल्लों के संगीत कार्यक्रम में भी शामिल हुईं।
Published By : Chandani sahu
पब्लिश्ड 26 November 2021 at 10:40 IST