Pati Patni Aur Woh Do BO Day 5: दर्शकों को अपने जाल में फंसाने में कामयाब हो रहे हैं आयुष्मान खुराना, मंगलवार को हुई सोमवार से अधिक कमाई

Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection: फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ को रिलीज हुए अब 5 पाँच दिन पूरे हो गए है। अब फिल्म का पांचवें दिन का कलेक्शन आ गया है।

pati patni aur woh do | Image: tseries

Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection: फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ को रिलीज हुए अब 5 पाँच दिन पूरे हो गए है। फिल्म की ओपनिंग भले ही अच्छी नहीं हुई लेकिन ‘पति पत्नी और वो दो’ वीकडे में बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। अब फिल्म का पांचवें दिन का कलेक्शन आ गया है। 

पांचवें दिन कितनी हुई कमाई 

‘पति पत्नी और वो दो’ ने पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.50 करोड़ का नेट कारोबार किया है। बता दें कि देश भर में फिल्म के पहले मंगलवार को 5,541 शो प्रदर्शित किए गए थे। 

अब तक कितनी कमाई हुई 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ‘पति पत्नी और वो दो’ ने पहले दिन शुक्रवार को 4 करोड़, शनिवार को 5.75 करोड़, रविवार को 7.75 करोड़, सोमवार को 3.25 करोड़ और मंगलवार को 3.50 करोड़ का कलेक्शन किया। इससे फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 24.25 करोड़ की कमाई की है।  

फिल्म का बजट कितना है 

फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का बजट 60 करोड़ रुपये बताया गया है। इस कारण फिल्म की सफलता 100 करोड़ रुपये की कमाई पर पर ही निर्भर नहीं रहेगी। अगर फिल्म 80-90 करोड़ की कमाई भी कर लेगी तो भी हिट मानी जाएगी।  

फिल्म में कौन-कौन हैं 

‘पति पत्नी और वो दो’ में आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी हैं। फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज और निर्माण रेनु रवि चोपड़ा ने भूषण कुमार के साथ मिलकर किया है। 

‘पति पत्नी और वो’ ने कुल कितनी कमाई की 

यहां ये भी बता दें कि सन 2019 में आई फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ ने नई फिल्म होते हुए भी 9.10 करोड़ की ओपनिंग ली थी। जबकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 86.89 करोड़ की कुल कमाई की थी। कम बजट होने के कारण ये फिल्म इसलिए हिट साबित हुई थी। 

इसे भी पढ़ें- Bhooth Bangla BO Collection: 'भूत' के सामने नही टिक पा रहे 'पति पत्नी'

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 20 May 2026 at 08:11 IST