अपडेटेड 11 November 2025 at 16:03 IST

‘मैंने ऐसा क्या किया जो आप…’; पति राघव चड्ढा के बर्थडे पर परिणीति ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें, कैप्शन ने खींचा लोगों का ध्यान

Parineeti Chopra-Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपने पति राघव चड्ढा को विश करते हुए उन्हें 'परफेक्ट बेटा, परफेक्ट पति और परफेक्ट पिता' बताया है।

Parineeti Chopra-Raghav Chadha | Image: @parineetichopra/instagram

Parineeti Chopra-Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने आज अपने पति राघव चड्ढा के बर्थडे पर बड़े प्यार भरे अंदाज में उन्हें विश किया है। राघव आज 37 साल के हो गए हैं और इस खास दिन पर उनकी पत्नी उन्हें स्पेशल फील कराने का एक मौका नहीं गंवा रहीं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने लाइफ पार्टनर के साथ ढेर सारी अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 2023 में लव मैरिज की थी और हाल ही में कपल ने अपने घर में अपने बेटे का स्वागत किया है। चमकीला स्टार ने अपने पति को विश करते हुए उन्हें ‘परफेक्ट बेटा, परफेक्ट पति और परफेक्ट पिता’ बताया है।

परिणीति चोपड़ा ने ऐसे किया राघव चड्ढा को बर्थडे विश

परिणीति ने हाल ही में राघव के साथ अपनी कई अनसीन फोटोज शेयर कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। इन तस्वीरों में दोनों कभी मस्ती करते तो कभी रोमांटिक अंदाज में एक-दूजे का हाथ थामे दिख रहे हैं। हालांकि, वो एक्ट्रेस का बर्थडे नोट था जो सोशल मीडिया पर खूब लाइमलाइट बटोर रहा है। 

परिणीति ने पति राघव को विश करते हुए कैप्शन में लिखा- “जब मुझे लगा कि आप इससे ज्यादा परफेक्ट नहीं हो सकते, तब आप दुनिया के सबसे अच्छे पिता बन गए। मैं आपको हमारी जिंदगी के हर पल देखती हूं- एक परफेक्ट बेटे, परफेक्ट पति और परफेक्ट पिता के रूप में। मैं आपको कड़ी मेहनत करते देखती हूं (कभी-कभी बहुत ज्यादा), काम और परिवार के बीच बैलेंस बनाते हुए। आप मेरी प्रेरणा हो, मेरा गौरव हो, मेरी ऑक्सीजन हो। सबसे अद्भुत इंसान”।

परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा पर लुटाया प्यार

इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने आगे ये भी लिखा- “मैं भगवान से लाखवीं बार पूछती हूं- मैंने ऐसा क्या किया कि आप मुझे मिले? मेरे जीने की वजह को हैप्पी बर्थडे। मैं सचमुच आपके बिना नहीं रह सकती”।

ये भी पढ़ेंः Dharmendra Health News: धर्मेंद्र की हेल्थ पर पत्नी Hema Malini ने तोड़ी चुप्पी, बताया कैसी है पति की हालत

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 11 November 2025 at 15:59 IST