अपडेटेड 29 March 2023 at 11:26 IST
Raghav Chadha के बाद अब Parineeti Chopra ने किया डेटिंग की खबरों पर रिएक्ट, Video Viral
Raghav Chadha Parineeti Chopra: AAP सांसद राघव चड्ढा संग शादी की अफवाहों पर आखिरकार बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने चुप्पी तोड़ दी।
Raghav Chadha Parineeti Chopra: आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों हर जगह छाए हुए हैं। पहले दोनों लंच पर देखे गए, फिर कुछ ही घंटों बाद दोनों डिनर करने साथ में निकले। जैसे ही उनकी आउटिंग के वीडियो सामने आए, दोनों के रिलेशनशिप की अफवाहें उड़ने लगीं। अब ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों जल्द शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं।
दरअसल, आम आदमी पार्टी के एक और सांसद संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) ने हाल ही में एक ट्वीट किया था जिसने राघव और परिणीति की शादी की अफवाहों को हवा दे दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए रूमर्ड कपल को बधाई दी और लिखा कि ‘दोनों के मिलन में ढेर सारा प्यार और साथ हो’। जैसे ही दोनों की शादी की अफवाहें तेज हुईं तो एक्ट्रेस से भी इसे लेकर सवाल किया गया जिसपर उन्होंने शर्माते हुए रिएक्ट किया है।
राघव चड्ढा संग शादी की अफवाहों पर बोलीं परिणीति चोपड़ा
सायना फेम एक्ट्रेस वेडिंग रूमर्स के बीच मुंबई लौट आई हैं। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। उन्होंने ब्लैक ब्लेजर, मैचिंग पैंट्स और वाइट टी-शर्ट पहनी हुई थी। जैसे ही वह एयरपोर्ट पर आईं, पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैप्चर करना शुरू कर दिया। इस दौरान, पैपराजी ने उनसे सवाल किया कि क्या शादी की खबरें सच हैं।
इन सवालों पर हंसी तो फंसी फेम एक्ट्रेस शर्माने लगीं। उन्होंने कुछ कहा तो नहीं लेकिन वह अपनी मुस्कुराहट भी छिपा नहीं पा रही थीं। वह बस सीधा सीधा चल रही थीं और अंत में थैंक्यू बोलकर अपनी गाड़ी में बैठकर चली गईं। अब उनका ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस सवाल कर रहे हैं कि क्या केसरी फेम एक्ट्रेस ने शादी की खबरों पर मुहर लगा दी है।
ये भी पढ़ेंः Raghav Chaddha और परिणीति चोपड़ा को AAP MP ने ट्विटर पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'दिल से बधाई'
राघव चड्ढा ने भी दिया था डेटिंग रूमर्स पर रिएक्शन
जब दोनों के वीडियो वायरल हुए तो लोग राघव और परिणीति के कथित रिलेशनशिप को लेकर खबरें बनाने लगे थे। ऐसे में जब आप सांसद कैमरे के सामने आए तो रिपोर्टर उनसे एक्ट्रेस को लेकर सवाल पूछने लगे। परी की तरह वह भी ब्लश करने लगे और बोले- ‘अरे आप राजनीति को लेकर सवाल कीजिए ना, परिणीति को लेकर नहीं’। हालांकि, दोनों की तरफ से इन अफवाहों पर कोई साफ प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 29 March 2023 at 11:21 IST