अपडेटेड 7 August 2024 at 23:42 IST

विदेश में जब परिणीति चोपड़ा को सताई पति राघव चड्ढा की याद, यूं किया दीदार; VIRAL हो रहा ये VIDEO

एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि राघव के बिना वो विदेश में अपना दिन बिता रही हैं।

Follow :  
×

Share


परिणीति और राघव | Image: IANS

Parineeti Chopra-Raghav Chadha News: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों इंडिया के बाहर हैं और वह वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। हालांकि इस बीच एक्ट्रेस को अपने पति राघव चड्ढा की याद सता रही हैं। लॉन्ग डिटेंस में कुछ अलग अंदाज में परिणीति अपने पति का दीदार कर रही हैं।

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि राघव के बिना वो विदेश में अपना दिन बिता रही हैं। इसके साथ ही परिणीति ने बताया कि वो इस दौरान राघव की याद आने पर संसद में उनका भाषण सुनते रही हैं।

परिणीति ने शेयर किया वीडियो

परिणीति ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें पहले एक्ट्रेस को मुस्कुराते हुए दिख रही हैं। फिर वह कैमरा घुमाती हैं और इस दौरान वह अपने लैपटॉप में राज्यसभा के सत्र के शुरू होने का इंतजार करती नजर आ रही हैं। इसके बाद परिणीति को राघव का संसद में भाषण सुनते देखा जा सकता है।

वीडियो शेयर कर परिणीति चोपड़ा ने लिखा, "शो देखने से लेकर संसद टीवी पर उनके संसद भाषण देखने तक... कौन जानता था?  मीलों दूर से, उन्हें लाइव देखने का एकमात्र तरीका।"

राघव का भाषण सुन गदगद हुई थीं परिणीति

इससे पहले परिणीति ने राघव के राज्यसभा संसद में दिए एक भाषण की तारीफ भी की थीं। दरअसल, बीते दिनों संसद में राघव चड्ढा ने फिल्म इंडस्ट्री के पायरेसी से जुड़े मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा था कि पायरेसी एक प्लेग है। इसकी वजह से फिल्म इंडस्ट्री को सालाना 20,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है।

राघव चड्ढा के इस भाषण पर परिणीति चोपड़ा का भी रिएक्शन आया था। एक्ट्रेस ने लिखा, "मैं इसके बारे में क्या कहूं? यू आर ए स्टार... इस महत्वपूर्ण मुद्दे को संसद में उठाने के लिए, माई लव।"

बता दें कि AAP नेता राघव चड्ढा ने बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के संग बीते साल सितंबर महीने में सात फेरे लिए थे। दोनों ने उदयपुर में शादी रचाई थीं। दोनों की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आती है। परिणीति अक्सर ही अफने पति पर सोशल मीडिया के जरिए प्यार लुटाती नजर आती हैं। 

यह भी पढ़ें: बिग बी ने शेयर की फैन मीट की तस्वीर, कहा- इस प्यार का कर्ज नहीं चुका पाऊंगा
 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 7 August 2024 at 23:42 IST