अपडेटेड 25 December 2023 at 12:17 IST

Raghav Chadha की बाहों में Parineeti Chopra, पति को बताया सांता; शेयर की तस्वीर

Parineeti Chopra: क्रिसमस के मौके पर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने पति राघव चड्ढा के साथ एक तस्वीर शेयर की है।

Follow :  
×

Share


एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपने पति राघव चड्ढा के साथ | Image: parineetichopra/Instagram

Parineeti Chopra on Christmas 2023: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) आम आदमी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ शादी करने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस हमेशा किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में आ ही जाती हैं। परिणीति हमेशा अपनी जिंदगी के खूबसूरत पलों को सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर करती हैं।

स्टोरी में आगे पढ़ें…

  • परिणीति ने शेयर की तस्वीर
  • राघव चड्ढा संग आईं नजर
  • एक-दूजे पर प्यार लूटाता दिखा कपल

ऐसे में एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर क्रिसमस के मौके पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। जी हां, एक्ट्रेस ने शादी के बाद अपना पहला क्रिसमस सेलिब्रेट करते हुए अपने पति राघव चड्ढा के साथ एक प्यारी फोटो शेयर की है। जिसमें ये कपल बेहद रोमांटिक अंदाज में एक दूसरे पर प्यार लूटाता हुआ नजर आ रहा है।

दरअसल, एक्ट्रेस अपने पति राघव चड्ढा के साथ लंदन में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। जहां से उन्होंने अपने क्रिसमस सेलिब्रेशन की एक तस्वीर इंस्टा पर पोस्ट की है। तस्वीर में परिणीति, राघव की बाहों में नजर आ रही हैं, कपल एक-दूसरे की आंखों में डूबा हुआ है। इस दौरान परिणीति और राघव ने ब्लैक कलर का विंटर आउटफिट पहना हुआ है।

इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा "उम्रभर के लिए अपने सांता के लिए।" बहरहाल, फैंस को परिणीति की ये पोस्ट बेहद पसंद आ रही है। 

ये भी पढ़ें : Salaar BO Day 3: नहीं थम रहा Prabhas की फिल्म का तूफान, तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर बजा डंका

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 25 December 2023 at 09:42 IST