Parineeti Raghav Video:'चाय कब बनाई थी मेरे लिए?' परिणीति चोपड़ा के सवालों से राघव चड्ढा के उड़ गए होश, कहा- 'आप आम खाइए, गुठलियां क्यों गिन रही हैं?'
Parineeti Raghav Video: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की अनोखी कैमेस्ट्री एक बार फिर देखने को मिली है। दोनों पावर कपल एक बार फिर से सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं। इस बार को परिणीति ने राघव से कुछ ऐसे सवाल पुछ लिए कि उनके पति के होश उड़ गए। आप भी जानें क्या सवाल थे और देखें वीडियो।
Parineeti Raghav Video: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी फेज को खूब एंजॉय कर रही हैं। यह खास समय वह अपने पति और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ बिता रही हैं, और सोशल मीडिया पर उनकी प्यारी केमिस्ट्री अक्सर देखने को मिलती है। हाल ही में, इस लवली कपल ने अपने फैंस के लिए एक ऐसा वीडियो शेयर किया, जो तुरंत वायरल हो गया और लोगों का दिल जीत लिया।
वीडियो में, परिणीति ने एक अनोखा और हल्का-फुल्का टॉक शो होस्ट किया, जिसकी कुर्सी पर उनके गेस्ट थे, उनके अपने पति राघव चड्ढा। यह कोई गंभीर इंटरव्यू नहीं था, बल्कि एक नकली टॉक शो था, जो शुरू से अंत तक मस्ती और प्यार भरे पलों से भरा रहा। आप भी इस वीडियो को देखें।
परिणीति ने किए पति राघव से किए फनी सवाल
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने अपने पति राघव चड्ढा के साथ एक प्यारे और मजेदार इंटरव्यू में हिस्सा लिया। जहां दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक थी। इस वीडियो को फैंस काफी बेहद पसंद कर रहे हैं। परिणीति ने जिस अंदाज में राघव का परिचय कराया, वो दिल को छू गया। उन्होंने कहा, 'मेरे शानदार पति और एक राज्यसभा सांसद।'
परिचय के बाद परिणीति ने तुरंत ही राघव की शानदार हिंदी पर मजाक करना शुरू कर दिया।
राघव ने शरारत भरी मुस्कान के साथ कहा, 'तुम्हारी हिंदी इतनी 'क्लासिकल' होती है कि मुझे और मां को डिक्शनरी खोलना पड़ जाता है।
इंटरव्यू का एक और मजेदार पल तब आया जब परिणीति ने अपने पति को छेड़ते हुए पूछा, 'तुमने मेरे लिए चाय कब बनाई है?' इस सीधे सवाल पर, राघव ने बड़ी होशियारी से जवाब दिया। उन्होंने न केवल चाय की पांच अलग-अलग किस्में गिनाईं, बल्कि यह भी बताया कि वह हर रात परिणीति के लिए हल्दी वाला दूध बनाते हैं।
ये भी पढ़ें - Diwali 2025 Kab Hai: 20 या 21 अक्टूबर... देशभर में किस दिन मनाई जाएगी दिवाली? अभी दूर कर लें कन्फ्यूजन
स फिर क्या था, परिणीति ने तुरंत इस पर चुटकी ले ली। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, अच्छा! हमारे घर में हल्दी कहां रखी है? अपनी पत्नी के इस मजाकक पर राघव ने एक शानदार तरीके से जवाब दिया, जिसने सबका दिल जीत लिया। उन्होंने कहा, 'आप आम खाइए, गुठलियां क्यों गिन रही हैं?'
परिणीति राघव का ये वीडियो फैंस कर रहे हैं काफी पसंद
इस पूरे वीडियो में मजा तब आया, जब राघव ने याद दिलाते हुए कहा कि आप तो चाय पीती ही नहीं हैं। तब परिणीति ने मुस्कुराते हुए कहा कि अगर आप बनाएंगे तो मैं भी बनाऊंगी।
दोनों की ये नोकझोंक देखकर फैंस बेहद खुश हो गए। वहीं एक बार परिणीति ने पूछा कि अगर राघव राजनीति में नहीं होते तो वह क्या बनते फिर? तब उन्होंने कहा कि वह शायद फाइनेंस या लॉ में होते। तभी तुरंत परिणीति ने जवाब देते हुए कहा कि ‘आप एक अच्छे एक्टर भी बन सकते थे।’
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 3 October 2025 at 20:01 IST