वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल को पैपाराजी ने बुलाया ‘भाभी’, देखिए कैसा आया उनका रिएक्शन
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने रविवार को अपनी गर्लफ़्रेंड और फैशन डिज़ाइनर नताशा दलाल संग सात फेरे ले लिए हैं।
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) ने रविवार को अपनी गर्लफ़्रेंड और फैशन डिज़ाइनर नताशा दलाल (Natasha Dalal) संग सात फेरे ले लिए हैं। शादी तो काफी प्राइवेट तरीके से हुई थी, लेकिन जोड़े ने उसके बाद बाहर आकर पैपाराजी के लिए पोज दिए जिसकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहे हैं। उनमें से ही एक वीडियो है जिसमें पैपाराजी नताशा को ‘भाभी’ कहकर बुलाते हैं।
पैपाराजी ने नताशा दलाल को बुलाया ‘भाभी’
जब वरुण धवन और नताशा दलाल शादी के बाद पैपाराजी से मिलने बाहर आए, तो उनमें से एक फोटोग्राफर ने उन्हें ‘भाभी’ कह दिया। ये सुनकर नताशा शर्माने लगी। वही, एक्टर भी अपनी दुल्हनिया के साथ ही थे जो उन्हें अच्छे से गाइड कर रहे थे कि कैसे पोज करना है। लेकिन कुछ ही देर बाद, वो थोड़े प्रोटेक्टिव हो गए और पैपाराजी से कहने लगे- ‘आराम से, डर जाएगी बेचारी’। जिसपर एक फोटोग्राफर ने जवाब दिया- ‘अभी को आदत डालना पड़ेगा’।
वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की तस्वीरें
इंस्टाग्राम पर परसो रात से ही वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की तस्वीरें धूम मचा रही हैं। पहले, एक्टर ने अपने अकाउंट पर शादी की दो तस्वीरें शेयर की जिसमें वह नताशा के साथ फेरे लेते दिख रहे हैं। उन्होंने तस्वीरों को कैप्शन दिया- ‘जिंदगी का प्यार अभी अभी ऑफिशियल बन गया।’ बता दें कि दोनों की शादी मुंबई के अलीबाग स्थित एक लग्जरी मैंशन हाउस में हुई है।
फिर उन्होंने हल्दी और मेहंदी की रस्म की भी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।
वही वरुण के दोस्त और निर्देशक शशांक खेतान ने भी सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर नताशा और वरुण के सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की।
उन्होंने लिखा- “नट्स और वीडी ... आपको शुभकामनाएं ... चूंकि आप इस नई यात्रा की शुरुआत करते हैं पति और पत्नी के रूप में, मैं प्रार्थना करता हूं कि आप सबसे अच्छे दोस्त बने रहें जो आप थे और हैं। एक दूसरे की जिंदगी में वैल्यू पैदा करना जारी रखें। सुख-दुख में साथ रहें। नट्स, वीडी के साथ काम करने के लिए बहुत धैर्य की आवश्यकता होती है और आपने अब तक पर्याप्त और अधिक दिखाया है और मुझे पता है कि आप उसकी चट्टान बने रहेंगी। वीडी, नट्स आपको पूरा करती हैं और आप जानते हैं, इसलिए उसे अधिक प्यार करें, व्यक्त करें। और अपने आप को प्यार करते रहें। आप दोनों को बहुत प्यार।”
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 26 January 2021 at 06:41 IST