अपडेटेड 24 February 2026 at 10:18 IST

OTT Release February 2026: एक्शन और थ्रिल से भरा है ये हफ्ता, इस वीक ओटीटी पर इन फिल्मों और वेब सीरीज का दिखेगा जलवा; देखें LIST

February 2026 OTT Release: फरवरी का यह आखिरी हफ्ता ओटीटी पर धमाकेदार रहने वाला है। अगर आपको एक्शन, थ्रिल और दमदार कहानियां पसंद हैं, तो इन रिलीज को अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल करें।

February 2026 OTT Release | Image: Social Media

OTT Releases 23 February To 1 March 2026: फरवरी का आखिरी हफ्ता ओटीटी लवर्स के लिए जबरदस्त एंटरटेनमेंट लेकर आ रहा है। इस हफ्ते अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर एक्शन, थ्रिल, रोमांस और ड्रामा से भरपूर कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। 23 फरवरी से 28 फरवरी के बीच नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जियो हॉटस्टार और एमएक्स प्लेयर जैसे बड़े प्लेटफॉर्म पर दर्शकों को भरपूर मनोरंजन मिलने वाला है। अगर आप भी इस हफ्ते कुछ नया और रोमांचक देखने का प्लान बना रहे हैं, तो यह लिस्ट आपके जरूर काम आएगी।

पैराडाइज सीजन 2 (Paradise Season 2)

हिट वेब सीरीज पैराडाइज अपने दूसरे सीजन के साथ लौट आई है। पहले सीजन की सफलता के बाद दर्शक इसके अगले पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस सीजन की कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी, जहां पहला सीजन खत्म हुआ था। सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर यह सीरीज 23 फरवरी से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो चुकी है।

साइको सैयां (Psycho Saiyaan)

रवि किशन, तेजस्वी प्रकाश और अनुद सिंह ढाका की वेब सीरीज साइको सैयां एक अलग तरह की लव स्टोरी दिखाती है, जहां प्यार धीरे-धीरे जुनून और पागलपन में बदल जाता है। कहानी उज्जैन के रहने वाले कार्तिक और चारु के रिश्ते पर आधारित है, जो आगे चलकर खतरनाक मोड़ ले लेता है। यह थ्रिलर सीरीज 25 फरवरी से एमएक्स प्लेयर पर देखी जा सकती है।

द ब्लफ (The Bluff)

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा की फिल्म द ब्लफ इस हफ्ते की सबसे बड़ी रिलीज में से एक है। यह एक्शन थ्रिलर फिल्म हिंदी समेत कई भाषाओं में रिलीज हो रही है। फिल्म में प्रियंका एक समुद्री डाकू की भूमिका निभा रही हैं। कहानी बदला लेने और खजाने की तलाश के इर्द-गिर्द घूमती है। यह फिल्म 25 फरवरी से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

अक्यूज्ड (Accused)

कोंकणा सेन शर्मा और प्रतिभा रांटा की फिल्म अक्यूज्ड एक गंभीर और संवेदनशील मुद्दे पर आधारित है। इसकी कहानी एक डॉक्टर के जीवन पर केंद्रित है, जिस पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगता है। यह फिल्म दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देगी। इसे 27 फरवरी से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

 

यह जरूर पढ़ें: Tara Sutaria New Home: ब्रेकअप की खबरों के बीच तारा सुतारिया ने नए आशियाने में रखा कदम, दिखाई अपने लग्जरी होम की पहली झलक; देखें INSIDE PHOTOS

 

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 24 February 2026 at 10:18 IST