अपडेटेड 13 February 2026 at 09:12 IST
एक फीमेल सुपरस्टार, एक 90s का हीरो… स्पाई यूनिवर्स की फिल्म के सेट पर आपस में भिड़े! बड़े पर्दे पर नहीं होगी रिलीज?
Alpha Film: फिल्म ‘अल्फा’ की रिलीज बैक टू बैक दो बार पोस्टपोन हो चुकी है। ये YRF के स्पाईवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म है जिसमें आलिया भट्ट, बॉबी देओल और शरवरी नजर आएंगे।
Alpha Film: यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की अगली कड़ी में फिल्म ‘अल्फा’ रिलीज होगी जिसमें आलिया भट्ट, बॉबी देओल और शरवरी नजर आएंगे। ये YRF के स्पाईवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म है जिसने अनाउंसमेंट के वक्त काफी हाइप बनाया था। हालांकि, जब पिछले साल फ्रेंचाइजी की ‘वॉर 2’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई, तो मेकर्स को ‘अल्फा’ को लेकर भी चिंता सताने लगी।
फिल्म ‘अल्फा’ की रिलीज बैक टू बैक दो बार पोस्टपोन हो चुकी है। ऐसा कहा जा रहा है कि ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी स्टारर ‘वॉर 2’ के फ्लॉप होने के बाद YRF को ‘अल्फा’ की स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव करने पड़े। बाद में स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर’ की सफलता से भी ‘अल्फा’ के मेकर्स सबक लेते हुए कुछ बदलाव कर रहे हैं।
‘अल्फा’ के सेट पर आलिया भट्ट-बॉबी देओल में ‘कोल्ड वॉर’?
अब एक ब्लाइंड रिपोर्ट आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसकी माने तो, ‘अल्फा’ के सेट पर आलिया भट्ट और बॉबी देओल के बीच “कोल्ड वॉर” देखने के लिए मिल रहा है। कहा जा रहा है कि आलिया लगातार स्क्रिप्ट में कुछ “क्रिएटिव इनपुट” दे रही हैं। वो कथित तौर पर ना केवल अपने रोल के लिए, बल्कि बॉबी के रोल के लिए भी सुझाव दे रही हैं जो शायद ‘एनिमल’ स्टार को रास नहीं आ रहा।
आलिया के सीनियर एक्टर बॉबी देओल एक पॉइंट के बाद एक्ट्रेस से किलस गए जिसके बाद सेट पर दोनों के बीच “तनाव” पैदा हो गया। हालांकि, इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है, ना रिपब्लिक भारत इस खबर को कंफर्म करता है।
‘अल्फा’ सीधा ओटीटी पर होगी रिलीज?
‘अल्फा’ पहले पिछले साल 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी, फिर इस साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि ये इस साल जुलाई, अगस्त या सितंबर के आसपास रिलीज हो सकती है। कुछ समय पहले ऐसी खबरें आई थीं कि मेकर्स ‘अल्फा’ को सीधा ओटीटी पर रिलीज कर सकते हैं। हालांकि, अन्य रिपोर्ट में दावा किया गया कि ये स्पाई फिल्म थिएटर में ही धमाका मचाने को तैयार है।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 13 February 2026 at 09:12 IST