अपडेटेड 7 January 2024 at 12:40 IST
Animal के Manjot Singh निकले रियल लाइफ हीरो, छत से कूद रही लड़की की बचाई जान, VIRAL VIDEO
फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) से लोकप्रियता हासिल करने वाले एक्टर मनजोत सिंह इन दिनों अपने पुराने वीडियो को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं।
Delhi-NCR News: फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) से लोकप्रियता हासिल करने वाले एक्टर मनजोत सिंह इन दिनों अपने पुराने वीडियो को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। उनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह एक लड़की की जान बचाते दिख रहे हैं जो खुदकुशी करने वाली थी।
खबर में आगे पढ़ें-
- ‘एनिमल’ फेम मनजोत सिंह का वीडियो वायरल
- लड़की की जान बचाते नजर आए मनजोत सिंह
- फैंस ने एक्टर को बताया ‘रियल लाइफ हीरो’
‘एनिमल’ फेम मनजोत सिंह का वीडियो वायरल
संदीप रेड्डी वंगा द्वारा निर्देशित फिल्म रिलीज के समय से ही खबरों में छाई हुई है। इन दिनों फिल्म में रणबीर कपूर के कजिन का रोल निभाने वाले एक्टर मनजोत सिंह लोगों का दिल जीत रहे हैं। कारण है उनका एक थ्रौबैक वीडियो जिसमें वह एक लड़की को सुसाइड करने से बचाते हुए नजर आ रहे हैं।
लड़की की जान बचाते नजर आए मनजोत सिंह
वीडियो में दिख रहा है कि कैसे एक लड़की बिल्डिंग की छत से कूदने की कोशिश कर रही होती है। इतने में एक्टर वहां पहुंच जाते हैं और उसका हाथ पकड़कर उसे गिरने से बचा लेते हैं। उनकी मदद के लिए दो लोग और आ जाते हैं और लड़की को नीचे ले जाते हैं। ये वीडियो तब का बताया जा रहा है जब मनजोत ग्रेटर नोएडा की शारदा यूनिवर्सिटी में 4th ईयर के BTech स्टूडेंट हुआ करते थे।
मनजोत ने भी इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा करते हुए बताया है कि ये 2019 की घटना है। उन्होंने लिखा कि एक लड़की सुसाइड करने की कोशिश कर रही होती है लेकिन भगवान की कृपा से वह सही समय पर वहां पहुंच जाते हैं और उसकी जान बचा लेते हैं। उन्होंने आगे कैप्शन में लिखा- ‘हम सभी मुश्किलें झेलते हैं लेकिन कभी-कभी जीना भी हिम्मत का काम होता है’।
फैंस ने एक्टर को बताया ‘रियल लाइफ हीरो’
जैसे ही ये वीडियो सामने आया, लोगों ने मनजोत सिंह को ‘रियल लाइफ हीरो’ बताना शुरू कर दिया है। उनके इस कदम की चारों ओर तारीफ हो रही है।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 7 January 2024 at 12:28 IST