अपडेटेड 1 September 2021 at 19:35 IST
'Oh My God 2' की शूटिंग हुई शुरू; क्या पंकज त्रिपाठी और अक्षय कुमार सीक्वल में साथ काम करेंगे?
परेश रावल और अक्षय कुमार की 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'ओह माय गॉड' को दर्शकों का बहुत प्यार मिला था।
परेश रावल और अक्षय कुमार की साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'ओह माय गॉड' को दर्शकों का बहुत प्यार मिला था। इस फिल्म को क्रिटिक्स से भी काफी सरहाना मिला थी। हालांकि अब खबरें आ रही हैं कि, मेकर्स इस फिल्म के सीक्वल के साथ वापस लौट रहे हैं। मगर इस बार परेश रावल के किरदार में पंकज त्रिपाठी दिखाई देंगे और साथ ही फिल्म में यामी गौतम मुख्य भूमिका निभाएंगी।
पिछले दिनों अक्षय कुमार के फिल्म 'ओह माय गॉड 2' साइन करने की खबरें सामने आ रहीं थी। हालांकि अब एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कहा गया कि परेश रावल फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। बॉलीवुड हंगामा की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, निर्देशक अमित राय ने फिल्म 'ओह माय गॉड 2' की शूटिंग आज यानी 1 सितंबर 2021 से शुरू कर दी है। रिपोर्ट में आगे खुलासा हुआ कि फिल्म निर्माताओं ने पंकज त्रिपाठी को मुख्य भूमिका में लिया है, जो अगले कुछ दिनों में अपने सोलो सीन की शूटिंग करेंगे।
रिपोर्ट्स से यह भी पता चला कि अक्षय कुमार भगवान कृष्ण के रूप में अपनी भूमिका को फिर से निभाएंगे और अक्टूबर से शूटिंग शुरू करेंगे। वहीं फिल्म में फीमेल लीड के तौर पर क्रिएटर्स ने यामी गौतम को कास्ट किया है।
2012 की फिल्म 'ओएमजी: ओह माय गॉड' में परेश रावल और अक्षय कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, ओम पुरी, पूजा गुप्ता, महेश मांजरेकर, गोविंद नामदेव और पूनम झावेर भी मुख्य भूमिका में थे। आज भी इस फिल्म को अपने सोशल वैल्यूज के लिए याद किया जाता है। फिल्म की कहानी एक नास्तिक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो समाज से भगवान में अपने विश्वास के लिए सवाल करता है। उसने अपनी प्राचीन वस्तुओं की दुकान नष्ट होने के बाद भगवान पर मुकदमा दायर किया था, लेकिन जब उसे पता चलता है कि भगवान कृष्ण ने ही केस जीतने में उसकी मदद की, तो उसका विश्वास वापस लौट आया।
इसे भी पढ़ें: Big Boss OTT: निया शर्मा की हुई रियलिटी शो में धमाकेदार एंट्री; सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ एक्ट्रेस का जलवा
Published By : Yashika Anand
पब्लिश्ड 1 September 2021 at 19:27 IST