अपडेटेड 17 February 2026 at 23:38 IST
O'Romeo Box Office Collection: पांचवें दिन शाहिद कपूर की फिल्म ने दिखाई ग्रोथ, 50 करोड़ के आंकड़े से कितना दूर?
O'Romeo Box Office Collection Day 5: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'ओ रोमियो' ने मंडे टेस्ट में ठीकठाक परफॉर्म करने के बाद अब पांचवें दिन हल्की सी ग्रोथ दिखाई है।
O'Romeo Box Office Collection Day 5: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'ओ रोमियो' ने मंडे टेस्ट में ठीकठाक परफॉर्म करने के बाद अब पांचवें दिन हल्की सी ग्रोथ दिखाई है। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म 'ओ रोमियो' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये के आंकड़े से ज्यादा दूर नहीं है।
शाहिद कपूर के गैंगस्टर अवतार को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। एक्टिंग से लेकर डांस और उनकी डायलॉग डिलीवरी तक, फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। तृप्ति डिमरी के साथ उनकी केमिस्ट्री की भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।
फिल्म 'ओ रोमियो' ने 5वें दिन कितना कमाया?
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'ओ रोमियो' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 8.5 करोड़ रुपये से शानदार शुरुआत की थी। फिर वीकेंड में कमाई का आंकड़ा बढ़ता चला गया। फिल्म ने दूसरे दिन 12.65 करोड़ रुपये का धमाकेदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया तो तीसरे दिन गिरावट दिखाते हुए 9 करोड़ रुपये कमाए थे। मंडे टेस्ट में भी 'ओ रोमियो' का बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस ठीकठाक रहा।
Sacnilk की माने तो, शाहिद कपूर की एक्शन फिल्म 'ओ रोमियो' ने चौथे दिन यानि अपने पहले मंडे को गिरावट दिखाते हुए लगभग 4.85 करोड़ रुपए ही कमाए थे। वीक डे में कलेक्शन गिरना तो लाजमी ही था। हालांकि, अपने पांचवें दिन फिल्म 'ओ रोमियो' ने थोड़ी बहुत ग्रोथ जरूर दिखाई है। शुरुआती आंकड़ों की माने तो, शाहिद कपूर स्टारर ने रिलीज के बाद पांचवें दिन यानि पहले मंगलवार को लगभग पांच करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
फिल्म 'ओ रोमियो' की कब होगी हाफ सेंचुरी?
फिल्म 'ओ रोमियो' की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार ठीक चल रही है। पांच दिनों के बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 40 करोड़ रुपये हो चुका है। जिस स्पीड में फिल्म आगे बढ़ रही है, उसे देखकर लग रहा है कि शायद ये दो दिनों में हाफ सेंचुरी यानि 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा तो पार कर ही देगी। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म 'ओ रोमियो' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आराम से 55 करोड़ रुपये को पार कर गया है।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 17 February 2026 at 23:38 IST