अपडेटेड 14 February 2026 at 23:52 IST
O'Romeo Box Office Collection Day 2: वीकेंड पर फैंस को चढ़ा शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' का बुखार, रिलीज के दूसरे दिन कुल इतने कमाए
O' Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर के फैंस के लिए यह फिल्म किसी ट्रीट से कम नहीं है। इसी बीच शाहिद और तृप्ति की फिल्म का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है।
O' Romeo Box Office Collection Worldwide: शाहिद कपूर की नई फिल्म 'ओ रोमियो' 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। खास बात यह है कि अपनी पिछली फिल्म देवा के बाद शाहिद कपूर ने इस फिल्म के जरिए दमदार कमबैक किया है। वीकेंड और वैलेंटाइन वीक की वजह से फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा फायदा मिलता नजर आ रहा है। ऐसे में शनिवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म 'ओ रोमियो' ने रिलीज के दूसरे दिन कुल कितने कमाए?
पहले दिन पिछली फिल्म को छोड़ा पीछे
‘ओ रोमियो’ ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 8.50 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की थी, जो कि ‘देवा’ के पहले दिन के कलेक्शन से ज्यादा रही है। इससे साफ है कि दर्शकों में शाहिद की इस नई फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।
दूसरे दिन कितना रहा 'ओ रोमियो' का बॉक्स कलेक्शन?
सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड्स के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन करीब 12.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। इसके साथ ही दो दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 20.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। उम्मीद की जा रही है कि नाइट शोज और वीकेंड की वजह से कमाई में और भी बढ़ोतरी हो सकती है।
दमदार स्टारकास्ट और शानदार निर्देशन
इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी, अविनाश तिवारी, फरीदा जलाल और तृप्ति डिमरी जैसे कई बेहतरीन कलाकार नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्माण नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले हुआ है, जबकि इसके निर्देशक मशहूर फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज हैं। फिल्म की कहानी, निर्देशन और गाने तीनों ही दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं।
बता दें कि विशाल भारद्वाज के साथ शाहिद कपूर पहले भी कई बार काम कर चुके हैं।
क्या है फिल्म की कहानी?
‘ओ रोमियो’ की कहानी मुंबई के अंडरवर्ल्ड पर आधारित है। फिल्म में शाहिद कपूर ने हुसैन उस्तरा का किरदार निभाया है। एक्शन, ड्रामा और इमोशंस से भरपूर इस फिल्म ने दर्शकों को सीट से बांधे रखा है।
‘ओ रोमियो’ ने रिलीज के सिर्फ दो दिनों में ही मजबूत पकड़ बना ली है। अगर यही रफ्तार बनी रही, तो आने वाले दिनों में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़े रिकॉर्ड बना सकती है। शाहिद कपूर के फैंस के लिए यह फिल्म किसी ट्रीट से कम नहीं है। अब देखना यह होगा कि शनिवार की दमदार कमाई के बाद रविवार को फिल्म की कितनी कमाई होती है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 14 February 2026 at 23:52 IST