अपडेटेड 17 November 2025 at 12:58 IST

प्रियंका चोपड़ा के 'देसी लुक' पर दिल हार बैठे सात समंदर पार बैठे निक जोनस, PHOTOS पर यूं लुटाया प्यार; रिएक्शन VIRAL

Priyanka Chopra Look: हाल ही में 'वाराणसी' फिल्म के लिए आयोजित एक इवेंट में प्रियंका चोपड़ा ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं, जिसमें एक्ट्रेस किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थी। उनके लुक पर फैंस ने तो खूब प्यार लुटाया ही। साथ ही साथ पति निक जोनस भी तारीफें करते नहीं थक रहे।

Follow :  
×

Share


priyanka chopra- nick jonas | Image: Instagram

Priyanka Chopra- Nick Jonas: ग्लोबल स्टार बन चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इंडियन सिनेमा में धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस महेश बाबू संग एस एस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' में नजर आएंगी, जिसका टीजर ग्लोबट्रॉटर में रिलीज किया गया। इवेंट में प्रियंका चोपड़ा अपने देसी लुक से फिर छा गईं। इस लुक में उनको देख फैंस ही नहीं, सात समुंदर पार बैठे पति निक जोनस भी खुद को नहीं रोक पाए और उन पर जमकर प्यार लुटाते नजर आए।

एस एस राजामौली की 'वाराणसी' साल 2027 में रिलीज होगी। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा मंदाकिनी का किरदार निभाती नजर आएंगी। तो वहीं महेश बाबू 'रुद्र' की मुख्य भूमिका निभाते दिखाई देंगे।

इवेंट में अप्सरा बन पहुंची प्रियंका चोपड़ा

हाल ही में हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में ग्लोबट्रॉटर इवेंट आयोजित किया गया, जिसमें एस एस राजामौली ने अपनी अपकमिंग फिल्म के टाइटल और महेश बाबू के फर्स्ट लुक से पर्दा उठाया। इवेंट में सबकी नजरें देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा पर ही टिकी रहीं। वो राजकुमारी की तरह सज-धजकर यहां पहुंची। इवेंट के प्रियंका ने व्हाइट आउटफिट को मैचिंग नेकलेस, मांगटीका, ब्रेसलेट और कमरबंद से कंप्लीट करती नजर आईं। उनका पूरा लुक बेहद ही रॉयल लग रहा था, जिसे देख फैंस एक्ट्रेस की खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे थे।

लुक पर दिल हार बैठे पति निक जोनस

प्रियंका के इस खूबसूरत लुक से फैंस की तो नजरें हट ही नहीं रही थी। निक जोनस भी उनके लुक पर दिल हार बैठे और उनकी खूबसूरती की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने लुक की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसे रीशेयर करते हुए निक जोनस ने उन पर जमकर प्यार लुटाया। सिंगर-एक्टर ने एक पोस्ट में लिखा, "मेरी देसी गर्ल।" दूसरी में लिखा, "Just Wow... Breathtaking।" 

साथ ही निक ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करते हुए पूरी टीम को बधाई भी दी। उन्होंने कहा, "यह फिल्म जरूर शानदार होगी।"


इससे पहले निक जोनस ने प्रियंका की तस्वीरों पर कमेंट भी किया था। उन्होंने लिखा, "मुझे लगता है कि मैं सबकी तरफ से यह कह रहा हूं ओह माय गॉड।" प्रियंका के ट्रेडिशनल लुक पर निक जोनस के ये रिएक्शंस वायरल हो रहे हैं और लोग दोनों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: VIDEO: बेंगलुरु के लाइव कॉन्सर्ट में सुपरस्टार सिंगर एकॉन की फैंस ने उतारी पैंट, सोशल मीडिया पर खूब भड़के लोग; वीडियो वायरल




 

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 17 November 2025 at 12:58 IST