अपडेटेड 22 October 2021 at 22:50 IST
परिणीति चोपड़ा के बर्थडे पर झलका बहन प्रियंका चोपड़ा का प्यार, बचपन की फोटो शेयर कर किया विश
बॉलीवुड की मल्टी टैलेंटेड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं।
बॉलीवुड की मल्टी टैलेंटेड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने बॉलीवुड (Bollywood) से लेकर हॉलीवुड (Hollywood) तक कई फिल्मों में परचम लहराया है। वह अपनी फिल्मी करियर के साथ-अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस ने शुक्रवार को अपनी बहन परिणीति चोपड़ा ( Parineeti Chopra) के बर्थडे (birthday) पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की। इस पुरानी तस्वीर को देख फैंस भी अपना प्यार बरसा रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने शुक्रवार को परिणीति चोपड़ा के बर्थडे के अवसर पर अपने ट्विटर अकाउंट पर एक प्यारी सी पोस्ट शेयर की, जिसमें दोनों की पुरानी तस्वीर दिख रही है। इसके अलावा उन्होंने दूसरी तस्वीरों को कोलाज बनाया है, जिसमें दोनों की कई तस्वीरें हैं। इस दौरान बच्चे से लेकर बड़ी उम्र तक दोनों बहनों का प्यार भरा अंदाज सामने आया है, जो फैंस को आकर्षित कर रहा है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा 'हैप्पी बर्थडे टीशा सेंडिंग सो मच लव'।
इसे पोस्ट करते ही परिणीति ने उन्हें थैंक्यू कहते हुए 'मिमी दीदी' कहा। बता दें प्रियंका चोपड़ा जल्द ही सिटाडेल में दिखाई देंगी। दोनों बहनों के इस प्यार को देख फैंस भी इसे पसंद कर रहे हैं। साथ ही एक्ट्रेस को लगातार बर्थडे विश कर रहे हैं।
नेहा धूपिया ने भी किया बर्थडे विश
परिणीति के बर्थडे पर कई हस्तियों ने उन्हें विश किया है, जिसमें नेहा धूपिया भी शामिल हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीर शेयर कर एक्ट्रेस को बर्थडे विश किया। इस बीच परिणीति ने इसके रिप्लाई में उन्हें “थैंक्यू न्यू मॉमी” कहा, जिन्होंने हाल ही में अपने बेटे को जन्म दिया है। इससे पहले अर्जुन कपूर ने भी एक प्यारी सी तस्वीर शेयर कर अपने को-स्टार को स्पेशल बर्थडे विश किया था।
Published By : Ashwani Rai
पब्लिश्ड 22 October 2021 at 22:50 IST

