अपडेटेड 25 August 2021 at 15:27 IST
Anil Kapoor का नया अंदाज मचा रहा सोशल मीडिया पर धमाल, रैप से जीता फैंस का दिल
अनिल कपूर (Anil Kapoor) का पहला रैपिंग वेंचर सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है।
अनिल कपूर (Anil Kapoor) बॉलीवुड के ऐसे सुपरस्टार हैं जो आज भी अपने गुड लुक्स से इस पीढ़ी के एक्टर्स को कड़ी टक्कर देते हैं। एक्टर कई दशकों से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और अबतक कई हिट फिल्में दे चुके हैं। वह आए दिन अपने लुक और किरदारों के साथ एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं जो फैंस को काफी पसंद आते हैं। इन दिनों, ऐसी उनका एक और नया अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें वह एक ब्रांड के लिए सिंगर और रैपर बन गए हैं।
अनिल कपूर बने रैपर, वायरल हो रहा वीडियो
अनिल कपूर का पहला रैपिंग वेंचर सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है। उन्होंने मंगलवार को इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसे देख फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। ये म्यूजिक वीडियो काफी मशहूर हो रहा है। फैंस को मिस्टर इंडिया का ये नया अवतार काफी पसंद आ रहा है और वे इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं।
इसके अलावा, फैंस कमेंट सेक्शन के जरिए भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि ये गाना फ्यूचर जनरली इंडिया इंश्यूरेंस कंपनी के लिए है। एक्टर के साथ इस गाने में मशहूर रैपर स्लो चीता भी देखे जा सकते हैं।
एक यूजर ने लिखा- ‘आपका ये नया डैशिंग लुक काफी अच्छा लग रहा है’। तो वही अन्य ने कमेंट किया- ‘गजब एकदम झक्कास’। यहां देखें लोगों के रिएक्शन-
अनिल कपूर की आगामी फिल्में
नायक एक्टर आखिरी बार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्म ‘एके वर्सेज एके’ में नजर आए थे, जिसे दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला था। अब वह जल्द ही फिल्म ‘जुग जुग जीयो’ में नजर आने वाले हैं जिसमें उनके साथ नीतू कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी जैसे कई कलाकार दिखाई देंगे। फिल्म की शूटिंग फिलहाल चल रही है। इसके अलावा, एक्टर के पास संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ भी है, जिसकी शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 25 August 2021 at 15:27 IST