अपडेटेड 23 April 2022 at 20:24 IST
नई-नवेली दुल्हन Alia Bhatt ने अपनी पालतू बिल्ली के साथ तस्वीर की शेयर, देखें Photos
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गए हैं। हाल ही में आलिया शादी की एक नई तस्वीर शेयर कर फैंस का ध्यान आकर्षित किया है।
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) 14 अप्रैल को मुंबई में अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में शादी के बंधन में बंध गए हैं। सोशल मीडिया पर लगातार कपल की शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो छाया हुआ है। फैंस को शादी के बाद भी कपल के बारे में अपडेट्स जानने की उत्सुकता होती है। हाल ही में शादी के बाद आलिया भट्ट भी पहली बार नजर आईं हैं, जिसे देख अंदाजा लगाया गया कि वे अपने काम पर वापस लौट आई हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने शादी की एक खास तस्वीर शेयर कर फैंस का ध्यान आकर्षित किया है, जिसे देख कई तरह के रिएक्शन मिल रहे हैं।
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपने बिजी शेड्यूल में भी सोशल मीडिया पर एक्टिव होती हैं। शादी के बाद एक्ट्रेस लगातार फैंस के बीच अनदेखी तस्वीरों को शेयर कर रही हैं। इस बीच नई दुल्हन आलिया ने एक बार फिर एक नई तस्वीर शेयर कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। इस तस्वीर में देख सकते हैं कि आलिया भट्ट अपनी पालतू बिल्ली एडवर्ड (cat Edward.) के साथ खूबसूरत पोज देती हुई नजर आई हैं, जबकि अन्य तस्वीरों में आलिया मुस्कुराते हुए कैमरे की ओर देख रही हैं।
आलिया भट्ट ने पेश किया 'कैट ऑफ ऑनर'
बॉलीवुड स्टार आलिया को इस तस्वीर में अपनी बिल्ली के साथ गले मिलते देखा जा सकता है। इस दौरान वह सब्यसाची साड़ी में ब्राइडल लुक में नजर आईं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने अपने पालतू बिल्ली के साथ अपने खास पल को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा "कैट ऑफ ऑनर"। इस तस्वीर पर कई फैंस लव रिएक्ट देते हुए कमेंट किया है।
रणबीर कपूर से शादी के बाद आलिया भट्ट ने शुरू किया काम
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को मंगलवार को एयरपोर्ट पर अपने अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए जाते हुए देखा गया। इस वीडियो को पैपराजी Viral Bhayani ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें आलिया लाइट पिंक कलर की सूट में बेहद खूबसूरत नजर आईं। इस दौरान उन्होंने छोटे-छोटे झूमके पहन ट्रेडिशनल लुक को पूरा किया। इसमें देख सकते हैं कि जब आलिया को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, तो एक्ट्रेस ने रुक कर हाथ हिलाया और कैमरे के सामने एक प्यारी सी स्माइल भी दी। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने अपने मेहंदी लगी हाथों के साथ-साथ अपनी वेडिंग रिंग को भी फ्लॉन्ट किया। इस वीडियो पर फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है, जिसे देख उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही है।
Published By : Ashwani Rai
पब्लिश्ड 23 April 2022 at 20:24 IST