अपडेटेड 19 March 2026 at 13:04 IST
Sarke Chunar Controversy: नोरा फतेही और संजय दत्त की बढ़ी मुश्किलें, 'सरके चुनर' विवाद में महिला आयोग का समन
Sarke Chunar Controversy: राष्ट्रीय महिला आयोग ने 'सरके चुनरी' गाने के विवाद को लेकर नोरा फतेही, संजय दत्त और निर्माताओं को अब NCW ने गाने से जुड़े सभी लोगों को समन जारी किया है।
Sarke Chunar Controversy: राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त, डांसर नोरा फतेही और कन्नड़ फिल्म केडी: द डेविल की टीम को समन जारी किया है।
यह कदम फिल्म के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके' को लेकर मिल रही शिकायतों के बाद उठाया गया है। इन शिकायतों में गाने में अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट होने का आरोप लगाया जा रहा था. शिकायतकर्ताओं का कहना है कि गाने के बोल, कोरियोग्राफी और सीन अश्लील हैं जो खासकर बच्चों और समाज के लिए नुकसान पहुंचाने वाले हो सकते हैं। आपको बता दें कि इस गाने को विवाद बढ़ने के बाद यूट्यूब से हटा दिया गया था।
NCW ने लिया संज्ञान
राष्ट्रीय महिला आयोग ने मीडिया रिपोर्टों के आधार पर गाने में दिखाई गई कथित अश्लीलता और अभद्रता का संज्ञान लिया है। आयोग ने राष्ट्रीय महिला आयोग अधिनियम, 1990 के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए इस मामले में पांच मुख्य लोगों को समन जारी किया है। आयोग की ओर से जारी नोटिस के अनुसार नोरा फतेही, संजय दत्त, किरण कुमार,वेंकट के. नारायण और गीतकार रकीब आलम को समन भेजा है।
गंभीर धाराओं के उल्लंघन का आरोप
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर जानकारी साझा करते हुए आयोग ने स्पष्ट किया कि प्रथम दृष्टया यह गाना यौन उत्तेजक और आपत्तिजनक प्रतीत होता है। आयोग का मानना है कि यह सामग्री भारतीय न्याय संहिता (BNS), सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम और यहां तक कि पॉक्सो (POCSO) अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करती है।आयोग ने सभी संबंधित पक्षों को मंगलवार, 24 मार्च को दोपहर 12:30 बजे आवश्यक दस्तावेजों के साथ व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया है। आयोग ने चेतावनी दी है कि अनुपस्थित रहने की स्थिति में कानून के अनुसार उचित दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
मानवाधिकार आयोग (NHRC) की भी बढ़ी सख्ती
यह मामला केवल महिला आयोग तक ही सीमित नहीं है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने भी इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए एक व्यापक घेराबंदी की है। NHRC केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC), इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और गूगल इंडिया संस्थाओं को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
क्या है पूरा विवाद?
विवाद की जड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' का गाना 'सरके चुनर' है। जैसे ही यह गाना रिलीज हुआ, दर्शकों और सामाजिक संगठनों ने इसमें फिल्माए गए दृश्यों और बोलों को लेकर आपत्ति दर्ज कराना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर बढ़ती आलोचना और विवाद की गंभीरता को देखते हुए निर्माताओं ने इसे यूट्यूब से हटा लिया है। इस गाने को गायिका मंगली ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसका संगीत अर्जुन जन्या ने तैयार किया है। फिलहाल, पूरी फिल्म इंडस्ट्री की नजरें 24 मार्च की सुनवाई पर टिकी हैं, जहां इन्हें अपनी सफाई पेश करनी होगी।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 19 March 2026 at 12:42 IST