LIVE BLOG

Nana Patekar Death Live Updates: नाना पाटेकर का आज शाम फार्म हाउस में होगा अंतिम संस्कार... बॉलीवुड समेत पूरा देश दे रहा श्रद्धांजलि

भारतीय और मराठी सिनेमा के दिग्गज एक्टर नाना नाना पाटेकर का आज, गुरुवार की सुबह कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। 75 साल की उम्र में उन्होंने गोवा में आखिरी सांस ली। उनके निधन पर सिने जगत से लेकर राजनीति गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। बॉलीवुड समेत पूरा देश महान एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहा है। पुणे में आज शाम राजकीय सम्मान के साथ एक्टर का अंतिम संस्कार होगा।

Nana Patekar Dies LIVE Updates | Image: Republic

जाने-माने अभिनेता का नाना पाटेकर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। तीन बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीतने वाले इस अभिनेता को घर पर सीने में तेज दर्द हुआ था।  उन्हें 45 मिनट तक CPR दिया गया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नाना पाटेकर के निधन की खबर से उनके परिवार और प्रशंसक गहरे सदमे में हैं और उनके जाने का शोक मना रहे हैं। आईए जानते हैं नाने पाटेकर को  लेकर किसने क्या कहा?

  • Listen to this article
8 October 2026 at 16:53 IST

नाना पाटेकर हमारे देश के बहुत बड़े सम्मान थे- ममता बनर्जी

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “नाना पाटेकर हमारे देश के बहुत बड़े सम्मान थे। उन्होंने बहुत काम किया है और वे हम सभी के बीच लोकप्रिय हैं। उनकी रचनात्मकता, उनकी फिल्में, उनके गाने, उनकी एक्टिंग - इन सभी को हमेशा याद किया जाएगा।”

October 8, 2026
8 October 2026 at 14:48 IST

'न कोई पहले नाना पाटेकर हुआ और न कोई बाद में होगा'

नाना पाटेकर के निधन पर लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने कहा कि नाना पाटेकर का जाना ऐसा लग रहा है कि जैसे एक व्यक्तिगत आघात हो। मैं उनको भारतवर्ष के सर्वश्रेष्ठ अभिनेताओं में कहना चाहूंगी। एक ऐसा अभिनेता जिसने अपनी खुद की एक शैली बनाई। नाना पाटेकर से ना पहले कोई हुआ ना कभी बाद में कोई नाना पाटेकर होगा।

October 8, 2026
Advertisement
8 October 2026 at 14:19 IST

पुणे में अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू

पुणे के डोंजे गांव में दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही हैं। आज सुबह उनका निधन हो गया। उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। उनका बेटा गोवा पहुंच गया है। वह उनके पार्थिव शरीर को गोवा से पुणे ले जा रहा है।

October 8, 2026


 

8 October 2026 at 14:17 IST

अचानक उनका जाना बहुत ही बड़ा आघात है-CM फडणवीस

अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "भारतीय सिनेमा के एक बहुत ही मजबूत कलाकार और बहुत उत्तम व्यक्ति नाना पाटेकर जी का अचानक निधन होना बहुत बड़ी क्षति है... एक देशभक्त के रूप में हम उनको जानते हैं। हमारे सीमावर्ती क्षेत्र में काम करने वाले, हमारे सैन्य के साथ काम करने वाले साथ-साथ महाराष्ट्र में अकाल पड़ने के बाद नाम फाउंडेशन के माध्यम से अकाल मुक्ति का कार्य हाथ में लेकर जल संधारण के माध्यम से इतने अलग-अलग गांव में उन्होंने काम किया और लोगों को प्रेरित किया, जिसके कारण लोगों के वे बड़े चहेते बनें। वे बहुत संवेदनशील व्यक्ति थे। समाज के अलग-अलग घटकों के लिए उन्होंने बहुत अच्छा कार्य किया। अचानक उनका जाना हम सभी के लिए एक बहुत ही बड़ा आघात है। व्यक्तिगत रूप से मेरे उनसे बहुत करीबी संबंध रहे। मेरे लिए वे भाई जैसे, मार्गदर्शक जैसे, मित्र जैसे थे। उनका जाना निश्चित रूप से सभी को खलेगा। एक देशभक्त, एक समाज सेवक और एक अभिनेता आज हमारे बीच से निकल गए। मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पण करता हूं।"

October 8, 2026


 

Advertisement
8 October 2026 at 14:15 IST

मेरे लिए व्यक्तिगत आघात है-मालिनी अवस्थी

नाना पाटेकर के निधन पर लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने कहा, "नाना पाटेकर का जाना ऐसा लग रहा है कि जैसे एक व्यक्तिगत आघात हो। मैं उनको भारतवर्ष के  सर्वश्रेष्ठ अभिनेताओं में कहना चाहूंगी। एक ऐसा अभिनेता जिसने अपनी खुद की एक शैली बनाई। नाना पाटेकर से ना पहले कोई हुआ ना कभी बाद में कोई नाना पाटेकर होगा। उनका बोलने का अंदाज और सब उन्हें ज़बरदस्त एक्टिंग के लिए जानते थे। जब कॉमेडी किया  तो उन्होंने कॉमेडी में सबको पीछे छोड़ दिया....लोग उन्हें उनके अभिनय के कारण पर्दे पर देखना चाहते थे...वह सच्चे देश भक्त थे....मैं उन्हें प्रणाम करती हूं और शत शत नमन करके अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।'

October 8, 2026


 

8 October 2026 at 14:14 IST

नानाजी के बारे में खबर सुनकर झटका लगा-मधुर भंडारकर

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक मधुर भंडारकर ने कहा, "यह चौंकाने वाली खबर है। नानाजी के बारे में खबर सुनकर बहुत बड़ा झटका लगा, वे बहुत प्रतिभाशाली और बेहतरीन इंसान थे। मैं उनसे कई बार मिला और उन्होंने हमेशा मेरा हौसला बढ़ाया। वे हमेशा अच्छी फिल्में बनाने की बात करते थे और इंडस्ट्री में प्रतिभाशाली कलाकारों और लोगों का साथ देते थे, हालांकि उन्होंने कभी इसका दिखावा नहीं किया... चाहे मराठी सिनेमा हो या मराठी थिएटर, उनका योगदान बहुत बड़ा रहा है..."

October 8, 2026


 

8 October 2026 at 14:04 IST

हम उनको अनेक सालों तक याद रखेंगे-गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर कहा,"नाना पाटेकर मेरे निजी दोस्त थे पिछले अनेक सालों से उनका मेरा पारिवारिक संबंध था। किसानों के लिए उन्होंने संवेदनशील भाव से बहुत अच्छा काम किया। हम उनको अनेक सालों तक याद रखेंगे। उनकी अनेक भूमिका हम भूल नहीं सकते हैं। उनके जाने से हमारे सामाजिक और राष्ट्रीय जीवन में हानि हुई है....मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं उनकी आत्मा को शांति मिले"।

October 8, 2026
8 October 2026 at 14:03 IST

कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति-अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है और इसे कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है। X पर उनके साथ अपनी तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता नाना पाटेकर जी का निधन कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। पांच दशकों तक उन्होंने अपने सहज अभिनय और सशक्त संवाद अदायगी से दर्शकों के मन पर अमिट छाप छोड़ी। गंभीर सामाजिक विषय हों या हास्य-व्यंग्य, उन्होंने जिस किरदार को निभाया, उसे जीवंत बना दिया।

October 8, 2026


 

8 October 2026 at 14:02 IST

PM मोदी ने दी नाना पाटेकर को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने पाटेकर को एक ऐसे अभिनेता के तौर पर याद किया जिनमें "गहराई, अलग पहचान और एक खास मौजूदगी" थी। उन्होंने हर भूमिका में अद्भुत विविधता और रचनात्मकता दिखाई और हमें ऐसे किरदार दिए जिन्हें पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा। वे अपनी बेबाक और स्पष्ट राय के लिए भी जाने जाते थे और अपनी बात कहने में कभी नहीं हिचकिचाते थे।"

October 8, 2026

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 8 October 2026 at 14:07 IST