अपडेटेड 18 March 2024 at 14:28 IST

'कपड़े उतारने का इतना शौक…'; रणवीर सिंह की इस हरकत पर बरसे मुकेश खन्ना, बोले- नहीं बनोगे शक्तिमान

Mukesh Khanna on Ranveer Singh: मुकेश खन्ना का रणवीर सिंह को ‘शक्तिमान’ में कास्ट किए जाने की खबरों पर गुस्सा फूट पड़ा है।

रणवीर सिंह पर भड़के मुकेश खन्ना | Image: Instagram

Mukesh Khanna on Ranveer Singh: ‘शक्तिमान’ (Shaktimaan) सभी बच्चों का फेवरेट सुपरहीरो था। 1997 में आया ये टीवी शो छोटे पर्दे के सबसे आइकॉनिक शो में से एक माना जाता है। मुकेश खन्ना ने शो में शक्तिमान का किरदार निभाया था जिसके बाद वह बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय हो गए थे। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि जल्द इसे बड़े पर्दे के लिए एक फिल्म में बनाया जाएगा जिसमें रणवीर सिंह सुपरहीरो का रोल कर सकते हैं। 

खुद मुकेश खन्ना ने इस खबर की पुष्टि की थी कि अब ‘शक्तिमान’ पर एक फिल्म बन रही है। हालांकि, उन्होंने ये नहीं बताया था कि ये आइकॉनिक किरदार निभाएगा कौन। इस बीच, अफवाहों का बाजार गर्म हो गया कि बेफिक्रे स्टार बड़े पर्दे के ‘शक्तिमान’ बन सकते हैं। इन अफवाहों पर अब OG शक्तिमान उर्फ मुकेश खन्ना ने नाराजगी जताई है।

रणवीर सिंह बनेंगे बड़े पर्दे पर ‘शक्तिमान’?

मुकेश खन्ना का रणवीर सिंह को ‘शक्तिमान’ में कास्ट किए जाने की खबरों पर गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि वह इस कास्टिंग के क्यों खिलाफ हैं।

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि कैसे कई महीनों से सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें उड़ रही हैं कि रणवीर सिंह शक्तिमान के किरदार में नजर आने वाले हैं। उन्होंने आगे खुलासा किया कि इसे लेकर हर कोई नाराज था लेकिन वह चुप रहे। 

 

 

 

 

 

 

रणवीर सिंह पर क्यों भड़के मुकेश खन्ना?

मुकेश खन्ना ने आगे कैप्शन में लिखा- “लेकिन जब चैनल्स ने भी ऐलान करना शुरू कर दिया कि रणवीर सिंह को ही साइन किया गया है तो मुझे अपना मुंह खोलना पड़ा। मैंने साफ साफ कह दिया कि ऐसी इमेज वाला इंसान कितना भी बड़ा स्टार क्यों ना हो लेकिन वह शक्तिमान नहीं बन सकता। मैंने अपना फैसला सुना दिया है। अब देखते हैं कि आगे क्या होता है”। 

दिग्गज एक्टर ने अपने यूट्यूब वीडियो में इसके पीछे के कारण का भी खुलासा किया है। उनकी नाराजगी रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट से है जो उन्होंने पिछले साल एक मैगजीन के लिए कराया था। खन्ना ने कहा कि “ऐसे स्टार को कैसे शक्तिमान बना सकते हैं। ये तो शक्तिमान की इज्जत के साथ खिलवाड़ होगा। अगर आपको कपड़े उतारने का इतना शौक है तो स्पेन में जाकर करो”। 

ये भी पढ़ेंः Asmita Sood: समुद्र किनारे पति संग हनीमून मना रहीं ये मशहूर एक्ट्रेस, वायरल हो गईं लिपलॉक की तस्वीरें

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 18 March 2024 at 13:26 IST