अपडेटेड 11 February 2026 at 09:39 IST
Monalisa: कभी तितलियों से खेलती, तो कभी झरने में नहाती... बड़े पर्दे पर छाने को तैयार मोनालिसा, डेब्यू फिल्म के ट्रेलर में दिखी खूबसूरत झलक
मोनालिसा की डेब्यू फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें मोनालिसा का किरदार काफी इंटेंस है।
Monalisa: महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचकर वायरल हुई मोनालिसा की किस्मत पलट चुकी हैं। ग्लैमर वर्ल्ड में कदम रखते ही 'वायरल गर्ल' का अंदाज एकदम बदल चुका है। यही नहीं, उनकी डेब्यू फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था। इसमें मोनालिसा की खूबसूरत और दमदार झलक ने हर किसी को इंप्रेस कर दिया।
ट्रेलर में मोनालिसा की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। इसमें मोनालिसा का किरदार काफी इंटेंस है। कुल मिलाकर उनकी अदाएं लोगों का दिल जीत रही हैं।
ट्रेलर में कुछ यूं दिखीं मोनालिसा
ट्रेलर की शुरुआत मोनालिसा से होती है। इसमें बताया गया है कि वो मणिपुर की सबसे अकेली लड़की है, जिसकी दोस्ती नेचर से है। उसके दोस्त, जानवर, पेड़ और तितलियां हैं। वो झरने के नीचे रोमांस करती भी दिखाई दीं। अंत में उनका दमदार अंदाज भी देखने को मिला, जहां वो कुछ बदमाशों से भिड़ती हैं।
फिल्म में उठाए गए संवेदनशील मुद्दे
फिल्म में लव स्टोरी के जरिये सामाजिक और धार्मिक विवादों समेत साजिशों को दिखाने की कोशिश की गई है। इसमें आदिवासी, धर्म परिवर्तन के नाम पर दंगा और आरक्षण जैसे संवेदनशील मुद्दों को उठाया गया है।
सनोज मिश्रा हैं फिल्म के डायरेक्टर
फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा का कहना है कि ये फिल्म उनके सपने के सच होने जैसी है। ये अप्रैल के पहले हफ्ते में रिलीज हो सकती है। ढाई घंटे की फिल्म में तकरीबन 4-5 गाने हैं।
'द डायरी ऑफ मणिपुर' की कहानी
'द डायरी ऑफ मणिपुर' की कहानी दिल्ली से मणिपुर तक को जोड़ती है। वहीं फिल्म का 5 फीसदी हिस्सा नेपाल और 80 फीस्दी हिस्सा उत्तराखंड में शूट किया गया है।
तेलुगु फिल्म में भी दिखेंगी मोनालिसा
इसके अलावा मोनालिसा ने बताया कि उनकी तेलुगु फिल्म 'लाइफ' भी तैयार है, जो जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वो कुछ और फिल्मों में भी काम कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: Dhinchak Pooja: 'मम्मी बचाओ...' Valentine Song के साथ फिर हाजिर हुईं ढिंचैक पूजा, गाना सुन टॉर्चर हुए लोग!
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 11 February 2026 at 09:39 IST