अपडेटेड 16 March 2026 at 17:53 IST
Monalisa: खुले बाल, भीगा बदन और... शादी के बाद फरमान संग हनीमून पर मोनालिसा, समंदर किनारे चिल करती आईं नजर
महाकुंभ की 'वायरल गर्ल' मोनालिसा की शादी के बाद एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वो पति फरमान खान संग क्वालिटी टाइम एन्जॉय करती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में उनका अलग अवतार देखने को मिल रहा है।
Monalisa: 'कुंभ ब्यूटी' के नाम से सोशल मीडिया सेंसेशन बनी मोनालिसा भोंसले मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी के बाद फिर चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। 6 महीने के प्यार के लिए उन्होंने अपने परिवार को भुला दिया है। बताया जा रहा है कि परिवार से वो किसी भी तरह से संपर्क में नहीं हैं। इस बीच उनकी पति फरमान खान संग एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया है।
मोनालिसा की इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर सामने आई है उसमें वो फरमान संग समंदर किनारे चिल करती नजर आ रही हैं। मोनालिसा के बाल भीगे हुए हैं। उन्होंने शर्ट और पैंट पहना है। जबकि उनके पति बनियान और जींस में दिखाई दे रहे हैं।
पति संग हनीमून पर मोनालिसा
मोनालिसा और उनके पति मुस्कुराते हुए कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद लोगों का कहना है कि मोनालिसा शादी के बाद हनीमून पीरियड एन्जॉय कर रही हैं। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है, 'केरल में फरमा खान के साथ एन्जॉय करते हुए।'
यूजर्स जमकर कर रहे ट्रोल
इस तस्वीर पर लोगों ने मोनालिसा के लुक पर भी गौर फरमाया। इसमें मोनालिसा साड़ी या सूट नहीं, बल्कि वेस्टर्न अवतार में दिखाई दीं। तभी तो उनके बदले लुक ने झट से लोगों का ध्यान खींच लिया। उनकी इस तस्वीर पर जहां कुछ लोग प्यार बरसा रहे हैं, तो कई उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'दो महीने बाद तलाक होगा।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'जो मां-बाप के नहीं हुए, वो एक-दूसरे के क्या होंगे। एक अन्य ने लिखा, 'मोनालिसा तुमने ये क्या कर लिया।'
परिवार से बगावत कर की शादी
बता दें कि मोनालिसा की शादी को लेकर बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। दोनों घरवालों से बगावत कर शादी के बंधन में बंधे। इस शादी को लव जिहाद का नाम भी दिया जा रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोनालिसा और फरमान की शादी के लिए उनके घरवाले तैयार नहीं थे। मोनालिसा का परिवार अपनी बेटी की शादी कहीं ओर करवाना चाहता था। मगर मोनालिसा अपना हमसफर अपने हिसाब से चाहती थी और वो घरवालों की पसंद के लिए राजी नहीं थीं। उन्होंने 6 महीने तक फरमान खान को डेट करने के बाद केरल के एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचा ली।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 16 March 2026 at 17:53 IST