Mithun Chakraborty की मां शांतिरानी का निधन, फैंस और सेलेब्स दे रहे श्रद्धांजलि
अभिनेता Mithun Chakraborty की मां शांतिरानी का निधन हो गया है। उनके निधन पर फैंस और तमाम हस्तियां शोक संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
Mithun Chakraborty Mother Passes Away: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की मां शांतिरानी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि पिछले काफी समय से वह बीमार चल रही थीं। उन्हें उम्र संबंधी समस्याएं थी। 6 जुलाई को अभिनेता की मां ने अंतिम सांस ली। शांतिरानी चक्रवर्ती अपने बेटे मिथुन के परिवार के साथ मुंबई में ही रहती थीं।
खबर में आगे पढ़ें…
- मिथुन चक्रवर्ती की मां शांतिरानी का निधन
- फैंस, सेलेब्स और राजनेता दे रहे श्रद्धांजलि
- तीन साल पहले पिता बसंत कुमार का हुआ था निधन
मिथुन के परिवार में शोक का माहौल
मिथुन चक्रवर्ती एक साधारण बंगाली परिवार से ताल्लुक रखते हैं। पहले वे अपने पूरे परिवार के साथ बंगाल में रहते थे, लेकिन फिल्म जगत में नाम रोशन करने के बाद वे मुंबई शिफ्ट हो गए। मिथुन दा अपने माता-पिता को भी मुंबई ले आए थे। शांतिरानी की मौत से मिथुन चक्रवर्ती के परिवार में शोक का माहौल बना हुआ है।
फैंस और सेलेब्स दे रहे श्रद्धांजलि
बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक जगत तक की तमाम हस्तियां अभिनेता की मां की मौत पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल से भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने ट्विटर पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। मिथुन दा के बेटे ने अपनी दादी की मौत की पुष्टि भी की है।
माता-पिता के काफी क्लोज थे मिथुन
करीब तीन साल पहले मिथुन चक्रवर्ती के पिता बसंत कुमार चक्रवर्ती का निधन हो गया था। अब उनके सिर से मां का साया भी उठ गया है। मिथुन अपने माता-पिता के काफी करीब थे। उन्होंने एक बार कहा था कि उनके पैरेंट्स ने कभी ये नहीं जताया कि वे एक्टर के माता-पिता हैं। उन्होंने आम इंसान की तरह ही अपनी जिंदगी व्यतीत की।
यह भी पढ़ें- फैंस के बीच घिरी कैटरीना कैफ, धक्का-मुक्की में भी नहीं खोया आपा, सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ
राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं मिथुन चक्रवर्ती
मिथुन चक्रवर्ती ने हिंदी से लेकर बंगाली फिल्म इंडस्ट्री तक अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरा है। 300 से अधिक फिल्मों में उन्होंने अभिनय किया। फिल्म जगत के अलावा राजनीति की दुनिया में भी वो सक्रीय रहे हैं। वे राज्यसभा के सांसद के तौर पर अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं। मिथुन चक्रवर्ती को आखिरी बार ‘द कश्मीर फाइल्स’ में देखा गया था। जल्द ही वो फिल्म ‘बाप’ में नजर आने वाले हैं।
Published By : Mohit Jain
पब्लिश्ड 7 July 2023 at 22:27 IST