अपडेटेड 5 October 2023 at 20:44 IST

कौन हैं खान से 65 लोगों को बचाने वाले जसवंत सिंह गिल? जिनकी कहानी को पर्दे पर ला रहे अक्षय कुमार

जसवंत सिंह गिल रीयल लाइफ हीरो हैं जिन्होंने खान में फंसे 65 लोगों की जान अपनी सूझबूझ से बचाई थी। 

Follow :  
×

Share


Jaswant Singh Gill mission raniganj | Image: self

Mission Raniganj : ओएमजी 2 के बाद अक्षय कुमार एक और दमदार कहानी बड़े पर्दे पर लाने वाले हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू’ है, जिसमें वो परिणीति चोपड़ा के अपोजिट नजर आने वाले हैं। यह फिल्म एक सत्य घटना पर आधारित है। 6 अक्टूबर को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

स्टोरी में आगे पढ़ें...

  • 6 अक्टूबर को पर्दे आएगी ‘मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू’
  • जसवंत सिंह गिल अलस जिंदगी पर आधारिक है ‘मिशन रानीगंज
  • कौन हैं जसवंत सिंह गिल?

जसवंत सिंह गिल ने बचाई थी 65 मजदूरों की जान

यह फिल्म जसवंत सिंह गिल के जीवन पर आधारित है। जसंवत को रियल लाइफ हीरो का दर्जा भी दिया जाता है। 13 नवंबर, 1989 के दिन रानीगंज की एक खदान में उन्होंने रेस्क्यू मिशन को अंजाम दिया था। उनके साहस और बहादुरी से ही सभी मजदूर सकुशल खदान से बाहर वापस आ पाए थे।

हैरानी की बात ये है कि मजदूर खदान के 350 फीट नीचे गहराई में फंसे हुए थे। जसवंत सिंह गिल को तत्कालीन राष्ट्रपति रामास्वामी वेंकटरमन ने सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से भी सम्मानित किया था। 26 नवंबर 2019 को जसवंत सिंह गिल का निधन हो गया। 

कौन हैं जसवंत सिंह गिल?

अक्षय कुमार फिल्म के जरिए जसवंत सिंह गिल की कहानी को पर्दे पर ला रहे हैं। इस फिल्म में जसवंत सिंह के साहस, बुद्धिमता और अद्भुत कौशल की कहानी को दिखाया गया है। दरअसल, जसवंत सिंह गिल रीयल लाइफ हीरो हैं जिन्होंने खान में फंसे 65 लोगों की जान अपनी सूझबूझ से बचाई थी। 

इसे भी पढ़ें: घनी दाढ़ी, चेहरे पर खून की छीटें...,‘Animal’ से बॉबी देओल का दमदार लुक रिवील, पोस्टर देख धर्मेंद्र-सनी ने कही ये बात

अमृतसर में पैदा हुए जसवंत सिंह गिल कोल इंडिया लिमिटेड में खनन अधिकारी थे। साल 1989 में पश्चिम बंगाल के रानीगंज में एक कोयला खदान ढह गई और खदान में काफी पानी भर गया। खदान में फंसे लोगों को बचाने के लिए गिल ने एक स्टील कैप्सूल बनाया और इसकी मदद से 65 लोगों को पानी से भरी खदान से जिंदा वापस लेकर आए। 

इसे भी पढ़ें:2500 घंटों में तैयार हुआ Parineeti का लहंगा, दुपट्टे पर लिखवाया Raghav, कलीरों में छिपी है लव स्टोरी

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 5 October 2023 at 19:54 IST