अपडेटेड 29 October 2025 at 08:00 IST

Mirzapur The Film: पंकज श्रिपाठी की ‘मिर्जापुर’ को लेकर आया बड़ा अपडेट, सुनकर झूम उठेंगे फैंस, कब रिलीज होगी फिल्म?

Mirzapur The Film: अब ‘मिर्जापुर: द फिल्म’ का इंतजार और रोमांचक हो गया है। फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट मिला है जिसे सुनकर फैंस खुशी के मारे झूम उठेंगे।

Mirzapur The Film | Image: youtube

Mirzapur The Film: क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ की फिल्म का ऐलान मेकर्स ने बहुत पहले ही कर दिया था और अब इसकी शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। फैंस ‘मिर्जापुर: द फिल्म’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसमें पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया), अली फजल (गुड्डू पंडित) और श्वेता त्रिपाठी (गोलू गुप्ता) की दमदार तिकड़ी एक बार फिर अपना भौकाल दिखाती नजर आएगी।

अब ‘मिर्जापुर: द फिल्म’ का इंतजार और रोमांचक हो गया है। फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट मिला है जिसे सुनकर फैंस खुशी के मारे झूम उठेंगे। दरअसल, ‘मिर्जापुर: द फिल्म’ की टीम ने बनारस शेड्यूल आधिकारिक तौर पर पूरा कर लिया है।

‘मिर्जापुर: द फिल्म’ की बनारस में शूटिंग पूरी

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की माने तो, ‘मिर्जापुर: द फिल्म’ का बनारस शेड्यूल खत्म हो चुका है। बीते दिनों बनारस से पंकज त्रिपाठी और अली फजल के शूटिंग सेट से कई वीडियो लीक हो गए थे जिससे फिल्म को लेकर हाइप और बढ़ गई। यहां करीब दो हफ्ते तक फिल्म की शूटिंग की गई थी। अब टीम नवंबर में मुंबई में शूटिंग शुरू कर देगी। 

बनारस शूटिंग पर बोले पंकज त्रिपाठी

रिपोर्ट के मुताबिक, पंकज त्रिपाठी ने कहा, “हर बार जब मैं बनारस आता हूं, तो मुझे एक गहरा अपनापन सा महसूस होता है। इस शहर की अपनी एक लय है जो आध्यात्मिक, सहज और जीवंत है। यहां मिर्जापुर फिल्म की शूटिंग ने मुझे याद दिलाया कि यह दुनिया हम सभी को इतनी रियल क्यों लगती है। कालीन भैया की आत्मा यहीं जन्मी थी, और जब भी मैं उनके किरदार में आता हूं तो ऐसा लगता है जैसे मैं किसी पुराने अध्याय को नए मतलब के साथ फिर से जी रहा हूं। यहां के लोगों की गर्मजोशी और उत्सुकता हमेशा इस अनुभव को खास बना देती है।”

पंकज के अलावा अली फजल ने भी बनारस में शूटिंग करने को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। उन्होंने कहा कि बनारस का अपना ही एक पागलपन है जो गुड्डू के सफर का अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा कि यहां आकर उनकी पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि कैसे उनकी शूटिंग देखने के लिए लोग दूर-दूर से आ रहे थे। 

कब रिलीज होगी ‘मिर्जापुर: द फिल्म’?

मेकर्स ने अभी तक ‘मिर्जापुर: द फिल्म’ की सटीक रिलीज डेट का तो ऐलान नहीं किया है लेकिन ये जरूर बता दिया कि ये अगले साल कभी भी बड़े पर्दे पर दस्तक दे सकती है।

ये भी पढे़ंः स्टेज पर गा रहे निक जोनस के पास जाने को बेताब हुई बेटी मालती, पीछे से प्रियंका चोपड़ा ने पकड़ा, फनी वीडियो वायरल

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 29 October 2025 at 08:00 IST