अपडेटेड 20 April 2025 at 11:43 IST

'औकात में रहे', ब्राह्मणों पर विवादित टिप्पणी के लिए अनुराग कश्यप पर भड़के मनोज मुंतशिर; खुली चुनौती भी दे डाली

मुंतशिर ने अनुराग कश्यप पर भड़कते हुए कहा कि तुम बीमार हो, ईश्वर तुम्हें ठीक करें, आरोग्य प्रदान करें। जरूरत पड़ी तो 108 ब्राह्मण तुम्हारी बीमार बुद्धि के लिए..

Follow :  
×

Share


Manoj Muntashir Slams Anurag Kashyap's Comment on Brahmins | Image: X

Manoj Muntashir on Anurag Kashyap Statement: अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर विवादित टिप्पणी मामले में हंगामा थमता नजर नहीं आ रहा। मुंबई से लेकर इंदौर तक डायरेक्टर के खिलाफ कई जगहों पर शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है। इस बीच अब मनोज मुंतशिर भी उन्हें ललकारा दिया है। उन्होंने कहा कि तुम्हारे जैसे हजारों नफरती शुरू होकर खत्म हो जाएंगे, ब्राह्मणों की गौरवशाली परपंरा खत्म नहीं होगी।

पूरा विवाद प्रतीक गांधी और पत्रलेखा की फिल्म 'फुले' को लेकर हो रहा है, जो समाज सुधारक जोड़ी ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले पर बनी है। फिल्म पर जातिवाद फैलाने के आरोप लगे, जिसके चलते इसकी रिलीज पोस्टपोन हो गई। सेंसर बोर्ड ने फिल्म पर कैंची चलाई तो अनुराग कश्यप भड़क गए। उन्होंने इस दौरान विवादित बयान देते हुए "ब्राह्मणों पर पेशाब" करने तक की बात कह दी। उनके कमेंट पर बवाल बढ़ता ही चला गया। इसके बादउन्होंने भड़कते हुए यह भी कहा कि ब्राह्मणों, औरतों को तो बख्श दों। मुझे जो गाली देने है, दो...।

अनुराग कश्यप के विवादित कमेंट पर अब दिग्गज लेखक मनोज मंतुशिर बुरी तरह भड़क उठे। उन्होंने डायरेक्टर को खुला चैलेंज भी दिया।

‘तुम्हारे शरीर में इतना पानी नहीं कि…’

मनोज मंतुशिर ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा, "आमदनी कम हो तो खर्चों पर और अगर जानकारी कम हो तो शब्दों पर कंट्रोल रखना जरूरी है। अनुराग कश्यप तुम्हारी तो आमदनी भी कम है और जानकारी भी इसलिए दोनों पर कंट्रोल करों। तुम्हारे शरीर में इतना पानी नहीं कि ब्राह्मणों के इंच भर लेगेसी को दूषित कर पाओ। फिर भी तुमने ये इच्छा जाहिर कर ही दी है तो मैं कुछ तस्वीरें तुम्हारे घर भेजना चाहता हूं। तुम तय करों कि किस किस ब्राह्मण पर अपने शरीर का गंदा पानी तुम्हें फेंकना हैं।"

इस दौरान उन्होंने कई महान शख्सियतों के नाम भी गिनवाए। मनोज मुंतशिर ने कहा, "आचार्य चाणक्य, चंद्रशेखर तिवारी आजाद , पेशवा बाजीराव बल्लाड, भगवान परशुराम, रामकृष्ण परमहंस, आदि गुरु शंकराचार्य, मंगल पांडे, अटल बिहारी वाजपेयी, तात्या टोपे, राजगुरु, रामधारी सिंह दिनकर, परमवीर कैप्टन मनोज पांडे, बाल गंगाधर तिलक, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य, पंडित भीमसेन जोशी, संगीत सम्राट लता मंगेशकर, रानी लक्ष्मीबाई, महाकवि कालिदास गोस्वामी तुलसीदास...  तुम्हारे जैसे हजारों नफरती शुरू होकर खत्म हो जाएंगे, ब्राह्मणों की गौरवशाली परपंरा खत्म नहीं होगी।"

‘तुम्हारे गुर्दे में दम है तो…’

मनोज मुंतशिर ने कहा कि मैं एक ब्राह्मण तु्म्हें खुला चैलेंज देता हूं इस वीडियो के नीचे कमेंट करके मेरे गिनवाए हुए 21 नामों में से कोई एक नाम चुनकर बता दो। तस्वीर भेजना मेरी जिम्मेदारी और अगर गुर्दे में इतना दम नहीं है कि अपनी बोली हुई बातों पर अटल रह पाओ और एक नाम इस वीडियो के नीचे लिख पाओ... तो एक बहुत बड़े आदमी ने कहा है कि रहने के लिए दुनिया में कई अच्छी जगहें हैं लेकिन सबसे अच्छा यही है कि अपनी औकात में रहो।

उन्होंने आगे कहा कि ब्राह्मण भारत वर्ष का मस्तक हैं और इस मस्तक पर चमकते हुए भगवा तिलक पर सिर्फ ब्राह्मणों को नहीं चारों वर्णों को अभिमान है। तुम्हारी घिनौनी सोच को बड़ा हृदय दिखाते हुए ब्राह्मण तो शायद क्षमा भी कर दें। हिंदू समाज तुम जैसे अपराधियों को, सनातनद्रोहियों को, देश को तोड़ने और एकता को खंडित करने वाले वामपंथियों को कभी क्षमा नहीं करेगा। तुम बीमार हो, ईश्वर तुम्हें ठीक करें, आरोग्य प्रदान करें। जरूरत पड़ी तो 108 ब्राह्मण तुम्हारी बीमार बुद्धि के लिए हवन करेंगे और इलाज के लिए अगर चंदा चाहिए तो हम ब्राह्मण दान लेना भी जानते हैं और देना भी... तुम्हारे इलाज का खर्चा भी हम उठाएंगे।  

यह भी पढ़ें: कोई धारणा बनाने से पहले 'फुले' देखें ब्राह्मण : निर्देशक अनंत महादेवन



 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 20 April 2025 at 11:43 IST