अपडेटेड 24 May 2025 at 13:23 IST

RIP Mukul Dev: 'मिस यू मेरी जान, जब तक हम फिर से नहीं मिलते...', मुकुल देव के निधन से टूटे मनोज बाजपेयी, इन सितारों ने भी जताया दुख

मुकुल देव लंबे समय से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था। एक्टर के निधन से बॉलीवुड में मातम पसर गया है। मनोज बाजपेयी ने अपना भाई बताते हुए उनके निधन पर दुख जताया।

Follow :  
×

Share


Mukul Dev death | Image: Instagram

Mukul Dev Death news: कम उम्र में एक और बॉलीवुड सितारा दुनिया छोड़कर चला गया। 54 साल के मुकुल देव के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है। एक्टर लंबे समय से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार (23 मई) को उन्होंने अंतिम सांस ली। मुकुल देव के निधन पर बॉलीवुड के कई सितारों ने दुख जताया है। मनोज बाजपेयी ने कहा कि मुकुल उनके भाई की तरह थे।

मुकुल देव ने साल 2016 में सीरियल 'मुमकिन' से एक्टिंग में डेब्यू किया। उनकी पहली फिल्म इसी साल आई 'दस्तक' थीं, जिसमें सुष्मिता सेन नजर आईं। मुकुल 'सन ऑफ सरदार', 'यमला पगला दीवाना', 'आर... राजकुमार' जैसी कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रहे।

'बहुत जल्दी, बहुत कम उम्र में चले गए'

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी ने मुकुल देव के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, "मुझे जो महसूस हो रहा है उसे शब्दों में बयां करना संभव नहीं है। मुकुल एक भाई की तरह थे। एक ऐसे कलाकार जिनकी गर्मजोशी और जुनून बेजोड़ था।"

उन्होंने आगे लिखा, "बहुत जल्दी, बहुत कम उम्र में चले गए। उनके परिवार और इस नुकसान से दुखी सभी लोगों के लिए शक्ति की प्रार्थना करता हूं। मिस यू मेरी जान... जब तक हम फिर से नहीं मिलते, ओम शांति।" मुकुल के साथ मनोज बाजपेयी भी ‘दस्तक’ फिल्म में थे।

आप एक रत्न थे, हमेशा याद आएगी- सोनू सूद

मनोज बाजपेयी के अलावा सोनू सूद, नील नितिन मुकेश, विंदू दारा सिंह, दीपशिखा नागपाल समेत कई सितारों ने मुकुल देव के निधन पर दुख जताया। सोनू सूद ने लिखा, "RIP मुकुल भाई... आप एक रत्न थे। हमेशा आपकी याद आएगी। मजबूत बने रहें राहुल देव भाई।"

इन सितारों ने भी जताया दुख

एक्टर नील नितिन मुकेश ने लिखा, "मुकुल के इतनी जल्दी हमें छोड़कर चले जाने की खबर से मैं वाकई दुखी हूं। एक बेहतरीन कलाकार और एक प्यारे इंसान। मेरी गहरी संवेदनाएं राहुल देव, मुग्धा गोडसे और पूरे परिवार के साथ है। भगवान इस मुश्किल समय में आप सभी के साथ रहें। ओम शांति।"

विंदू दारा सिंह ने मुकुल देव संग अपनी एक वीडियो शेयर की और कहा, "शांति से आराम करो मेरे भाई! आपके साथ बिताया गया समय हमेशा संजो कर रखा जाएगा और सन ऑफ सरदार 2 आपका अंतिम वो आखिरी उपस्थिति होगी, जहां आप दर्शकों में खुशी और आनंद फैलाएंगे। उन्हें हंसाते हुए लोटपोट कर देंगे!"

इसके अलावा एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल ने इंस्टाग्राम पर उनके साथ अपनी एक तस्वीर तस्वीर शेयर कर "RIP" लिखा।

मुकुल देव ने टीवी के साथ एक्टर हिंदी, पंजाबी, बंगाली, मलयालम, कन्नड़ और तेलुगू की 60 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। पर्दे पर एक्टर आखिरी बार साल 2022 में आई फिल्म 'अंत द एंड' फिल्‍म में नजर आए थे।

यह भी पढ़ें: Mukul Dev Passes Away: सुष्मिता संग बॉलीवुड डेब्‍यू, जहाज उड़ाने की ट्रेनिंग...जानिए एक्टर मुकुल देव के बारे में सबकुछ



 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 24 May 2025 at 13:23 IST