अपडेटेड 3 March 2026 at 18:43 IST
पहले खामेनेई की मौत पर मनाया जश्न, अब भारत छोड़कर जा रहीं ये ईरानी बॉलीवुड एक्ट्रेस, बोलीं- मेरी आवाज दबाई जा रही…
Mandana Karimi On Iran-Israel Conflict: मंदाना करीमी मूल रूप से ईरान की रहने वाली हैं लेकिन वो कम उम्र में ही भारत आ गई थीं और यहीं उन्होंने अपना मॉडलिंग और एक्टिंग करियर बनाया। हालांकि, अब वो भारत छोड़कर जा रही हैं।
Mandana Karimi On Iran-Israel Conflict: पूरी दुनिया की नजर इस समय ईरान-इजरायल संघर्ष पर है। ईरानी मूल की बॉलीवुड एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 9’ फेम मंदाना करीमी भी लगातार सोशल मीडिया के जरिए ईरान में हो रहीं हिंसक घटनाओं और हमले पर अपना रिएक्शन दे रही हैं। इस बीच, उन्होंने बड़ा कदम उठा लिया है।
मंदाना करीमी भले ही मूल रूप से ईरान की रहने वाली हो लेकिन वो कम उम्र में ही भारत आ गई थीं और यहीं उन्होंने अपना मॉडलिंग और एक्टिंग करियर बनाया। हालांकि, अब वो भारत छोड़कर जा रही हैं।
भारत छोड़कर जा रहीं मंदाना करीमी
मंदाना करीमी का बचपन ईरान में गुजरा। ऐसे में अपने देश को हिंसा की आग में जलते देख उनका दिल टूट चुका है। हाल ही में, ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर भी मंदाना ने बड़ा रिएक्शन दिया था। वो खामेनेई की मौत से काफी खुश नजर आईं और उम्मीद जताई कि अब आखिरकार ईरान में उस शासन का अंत होगा जिसने सालों से महिलाओं की आवाज को दबाकर रखा था और उनके खिलाफ कड़े कानून लागू किए थे।
अब मंदाना करीमी ने बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि उनक बैग पैक हो चुके हैं और वो भारत छोड़कर जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ‘लोगों को अब साफ संदेश मिल चुका है कि खामेनेई के शासन को अब जाना होगा क्योंकि लोग उसे स्वीकार नहीं करेंगे। मैं ईरान को आजाद देखती हूं जहां महिलाएं अपनी मर्जी से जिंदगी जी पाएं, अपनी मर्जी के कपड़े पहन पाएं और जिस यूनिवर्सिटी में जाना जाती हैं, जा पाएं’।
एक्ट्रेस ने आगे कहा- 'मैं ऐसे ईरान को देखती हूं जिसके मिडिल-ईस्ट के साथ शानदार रिश्ते हैं। हम लोगों के लिए खतरा नहीं, बल्कि ऐसा देश है जो असल में मिडिल-ईस्ट का निर्माण करता है। मैं ईरान में इस शासन की मौत देखती हूं'।
ईरान जाना चाहती हैं मंदाना करीमी?
जब उनसे पूछा गया कि क्या अब वो ईरान वापस जाना चाहेंगी तो मंदाना ने कहा कि जैसे ही ये शासन चला जाएगा, वो अपने देश खुशी-खुशी वापस जाना पसंद करेंगी। तभी एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि वैसे भी उनके बैग पैक हो चुके हैं और वो हिंदुस्तान छोड़कर जा रही हैं।
उनके मुताबिक, “मुझे लग रहा है कि मैं इंडिया से ब्रेकअप कर रही हूं। ये मेरे लिए काफी मुश्किल है क्योंकि मैं इंडिया तब आई थी, जब मैं काफी यंग थी। भारत ने मुझे सबकुछ दिया- मॉडलिंग करियर, एक्टिंग करियर, इतने दोस्त, इतना प्यार लेकिन मुझे लगता है कि इंडिया में मेरी कोई आवाज नहीं है। पिछले दो महीनों में कभी मुझे घर की इतनी याद नहीं आई। मेरे यहां मुंबई में कितने दोस्त हैं लेकिन चूंकि मैं प्रोटेस्ट में गई और ईरान के बारे में इतना खुलकर बोल रही थी तो मैंने काफी दोस्तों को खो दिया। तो मुझे लगता है कि भारत ने मुझे कही न कही धोखा दिया है। इंडिया मुझे जो दे सकता था, उसने दिया लेकिन अब आगे बढ़ने का समय आ गया है। उम्मीद है कि मैं जल्द ईरान वापस जा पाऊंगी”।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 3 March 2026 at 18:43 IST