अपडेटेड 12 April 2024 at 16:14 IST

'मैं अक्षय कुमार की प्रोडेक्शन से बोल रहा हूं...', काम का झांसा देकर महिला से लाखों की ठगी!

Cheating: आरोपी शख्स ने लड़की से कहा कि उसे अपना पोर्टफोलियो बनाने की जरूरत है। वह अमिताभ बच्चन के फोटोग्राफर से उसकी फोटोज क्लिक कराना चाहता है।

Follow :  
×

Share


अक्षय के प्रोडेक्शन के नाम पर ठगी की कोशिश | Image: Instagram, X

Cheating on Akshay Kumar Production Name: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर चर्चाएं बटोर रही हैं। फिल्म बीते दिन 11 अप्रैल को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने पहले दिन ठीक ठाक कमाई कर डाली है।

इस बीच अक्षय कुमार से जुड़ी एक और खबर सामने आई है। दरअसल, एक्टर के नाम पर एक महिला के साथ लाखों रुपये की ठगी हुई है।

जुहू पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने अक्षय कुमार की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी से काम देने के नाम पर एक महिला को ठगने की कोशिश की। उसने एक्टर की आगामी फिल्म में लड़की को रोल देने का झांसा दिया और ठगने की कोशिश की।

पोर्टफोलियो बनाने के लिए 6 लाख की डिमांड की

आरोपी शख्स ने लड़की से कहा कि मूवी में उसका सेलेक्शन करने से पहले उसका पोर्टफोलियो बनाया जाएगा। इसके लिए उसकी तस्वीरें एक फोटोग्राफर द्वारा शूट होगी। फोटोग्राफर बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन के लिए भी काम करता है। इस बहाने उसने  लड़की से 6 लाख रुपये की मांग की।

आरोपी का नाम रोहन मेहरा उर्फ प्रिंस कुमार सिन्हा बताया जा रहा है। वहीं, शिकायत करने वाली लड़की का नाम पूजा अनंदानी हैं, जो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। जानकारी के अनुसार जुहू पुलिस की टीम ने शख्स को जुहू के एक सितारा होटल से गिरफ्तार किया। यहां आरोपी लड़की और उसके पिता को झांसे में फंसाने के लिए उनसे मिलने के लिए आया था।

बोला- मैं अक्षय की प्रोडेक्शन कंपनी में काम करता हूं...

पीड़ित लड़की ने बताया कि 3 अप्रैल को एक अज्ञात नंबर से उसे कॉल आया था। कॉल करने वाले शख्स ने खुद को रोहन मेहरा बताया और कहा कि वह अक्षय कुमार की प्रोडक्शन कंपनी से जुड़ा है। जबकि, वो वहां काम ही नहीं करता था उसने बताया कि कंपनी के अगले प्रोजेक्ट के लिए उसका नाम  शॉर्टलिस्ट हुआ है। लड़की ने उससे प्रोजेक्ट को लेकर डिटेल्स मांगी, जिस पर उसने बताया कि फिल्म 'निर्भया' केस और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी हुई है।

इसके बाद दोनों ने मुलाकात की। आरोपी शख्स ने लड़की से कहा कि उसे अपना पोर्टफोलियो बनाने की जरूरत है। वह अमिताभ बच्चन के फोटोग्राफर से उसकी फोटोज क्लिक कराना चाहता है। तस्वीरें शूट करने के लिए उसे 6 लाख रुपये देने होंगे। इसके बाद उसे प्रोडक्शन हाउस की फिल्म में काम मिल जाएगा।

ऐसे हुआ लड़की को ठगी का एहसास

लड़की ने अपने पिता को इसके बारे में बताया। उन्होंने सलाह दी कि वह इसको लेकर अक्षय कुमार की कंपनी में किसी व्यक्ति से वेरीफाई करें। लड़की ने अक्षय कुमार के निजी सहायक से संपर्क किया। तब उसे मालूम चला कि कंपनी में रोहन मेहरा नाम का कोई शख्स काम करता ही नहीं। फिर उसे एहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो रही है। लड़की और उसके पिता ने पुलिस में शिकायत की, जिसके बाद आरोपी शख्स की गिरफ्तारी हुई।

यह भी पढ़ें: Boney Kapoor ने बच्चों की वजह से घटाया 15 किलो वजन! बोले- मेरे पीछे ही पड़…

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 12 April 2024 at 16:04 IST