अपडेटेड 9 March 2026 at 13:27 IST
बाहों में बाहें और गले लगकर... कौन है मलाइका अरोड़ा का न्यू मिस्ट्री मैन, जिसके साथ कोजी होती आई नजर? VIDEO VIRAL
मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो एक शख्स संग डांस करती नजर आ रही हैं। लेकिन ये शख्स उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता नहीं, बल्कि कोई और है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग कयास लगने शुरू हो गए हैं।
Malaika Arora with Mystry Man: बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद उनका नाम हीरा व्यापारी हर्ष मेहता के साथ जोड़ा जा रहा है। सोशल मीडिया पर दोनों की साथ में कई तस्वीरें भी वायरल हो चुकी हैं।
इस बीच मलाइका अरोड़ा के एक नई वायरल वीडियो ने सभी का ध्यान खींचा है। इसमें वो स्पिट्सविला कंटेस्टेंट के साथ पार्टी करती नजर आ रही हैं। दोनों बाहों में बाहें डाले क्लोज डांस करते देखे जा सकते हैं।
मिस्ट्री मैन की बाहों में मलाइक
एक्ट्रेस ने बीती शाम अपने नए रेस्टोरेंट की लॉन्च पार्टी रखी थी, जिसमें उनके कई दोस्त शामिल हुए। इस पार्टी से कई सारी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गए। इन्हीं में से एक में वो एक शख्स के साथ ‘कोजी’ होती दिखाई दीं। दिलचस्प बात ये रही कि वो शख्स हर्ष मेहता नहीं, बल्कि कोई और है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने अटकलें लगाने शुरू कर दिए।
कौन है मिस्ट्री मैन, जिसके साथ हुईं कोजी?
मलाइक अरोड़ा के साथ वायरल क्लिप में नजर आ रहे शख्स का नाम सोराब बेदी है, जिन्होंने 'स्प्लिट्सविला' से अपनी पहचान बनाई। दोनों की केमिस्ट्री देख सोशल मीडिया पर कयास लगने शुरू हो गए कि शायद सोराब मलाइका के नए बॉयफ्रेंड हैं। हालांकि बाद में हकीकत कुछ और ही निकली।
मिस्ट्री मैन संग मलाइका का रिश्ता क्या?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोराब और मलाइका के बीच दोस्ती और प्रोफेशनल रिश्ता है। ये वायरल क्लिप एक्ट्रेस के नए रेस्टोरेंट पार्टी का बताया जा रहा है। सोराब ने इंस्टाग्राम पर पार्टी से कई तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें मलाइका समेत अन्य नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'बधाई हो मलाइका अरोड़ा स्वीनबॉम्बे के लिए।'
वेलेंटाइन वीक मनाते तस्वीर हो चुकी है वायरल
इससे पहले वेलेंटाइन वीक के दौरान मलाइका की रोम से एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें दावा किया गया था कि उन्होंने अपना स्पेशन डे अपने कथित बॉयफ्रेंड हर्ष के साथ सेलिब्रेट किया। फिलहाल मलाइका ने हर्ष संग अपने कथित रिश्ते को लेकर कुछ भी रिएक्शन नहीं दिया है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 9 March 2026 at 13:27 IST