अपडेटेड 12 March 2026 at 08:51 IST
एक्टिंग के नाम पर फुसलाया, काला जादू किया और 18 साल की होते ही...मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग 'महाकुंभ ब्यूटी' मोनालिसा की शादी पर छलका चाचा का दर्द
प्रयागराज महाकुंभ 2025 (Mahakumbh 2025) के दौरान अपनी नीली-भूरी आंखों की वजह से सोशल मीडिया पर सनसनी मचाने वाली मोनालिसा एक बार फिर चर्चा में है।
Monalisa: प्रयागराज महाकुंभ 2025 (Mahakumbh 2025) के दौरान अपनी नीली-भूरी आंखों की वजह से सोशल मीडिया पर सनसनी मचाने वाली मोनालिसा एक बार फिर चर्चा में है। मोनालिसा ने अपने मुस्लिम प्रेमी फरमान खान (Farhan Khan)के साथ केरल के मंदिर में शादी (Marriage) कर ली है। जानकारी के अनुसार दोनों पिछले करीब एक साल से एक दूसरे के साथ प्रेम संबंध में थे। दोनों की मुलाकात फेसबुक पर हुई थी।
बताया जा रहा है कि फरहान के धर्म अलग होने के चलते मोनालिसा के पिता जय सिंह इस शादी के खिलाफ थे। वहीं मोनालिसा का आरोप है कि परिवार की ओर से उन पर काफी दबाव बनाया जा रहा था और उन्हें धमकियां भी मिल रही थीं, जिसके कारण उन्हें घर छोड़ना पड़ा। इस बीच मोनालिसा के चाचा ने एक बड़ा दावा किया है। चाचा विजय सिंह का कहना है कि मोनालिसा पर कोई काला जादू (Black Magic) किया है।
बहला-फुसला कर साथ ले गए और 18 साल की होते ही...
मोनालिसा के चाचा विजय सिंह भोंसले का कहना है कि, उनकी भतीजी जनवरी में ही 18 साल की हुई है और केरल के लोग उसे एक्टिंग के नाम पर बहला फुसला कर अपने साथ ले गए थे। 'हम लोग ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं हैं, हमें समझ नहीं आ रहा कि ऐसा कैसे हो गया। हो सकता है उस पर किसी ने जादू-टोना कर दिया हो।' उन्होंने आगे कहा- अब जो भी मोनालिसा के भाग्य में लिखा होगा, वही होगा।
प्यार में मां-बाप तक को भूल गई मोनालिसा
मोनालिसा से कुछ वक्त पहले जब शादी को लेकर सवाल किया गया था तो वो बोली थीं कि वो कभी शादी नहीं करेंगी। एक्ट्रेस ने कहा था- मम्मी पापा मना करते हैं। मैं भी मना करती हूं मुझे शादी नहीं करनी है। मेरे वायरल होने से पहले ही मेरे मम्मी पापा ने कह दिया था जब तुम कहोगी तब ही शादी होगी और मैं भी उनको कहती थी कि मैं तो कभी हां नहीं कहूंगी। मैं कभी शादी नहीं करूंगी। मम्मी पापा को छोड़कर कौन जाएगा।
मोनालिसा का ये वीडियो उस समय आया था जब वो अपने करियर की शुरुआत कर रही थीं। उन्होंने पहले ही बता दिया था कि उनका शादी को लेकर कोई प्लान नहीं हैं। हालांकि अब वक्त ऐसा बदला कि उन्होंने प्यार की खातिर उसी मां-बाप को भूला दिया जिन्हें वो कभी छोड़कर ना जाने की कसम खाती थीं।
माला बेचने के दौरान हुई थीं वायरल
आपको बता दें कि साल 2025 में प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के दौरान मोनालिसा की तस्वीरें उस समय वायरल हो गई थीं, जब वह अपने परिवार के साथ माला बेच रही थीं। उस वायरल वीडियो के बाद उनकी जिंदगी अचानक बदल गई। उन्हें 'द डायरी ऑफ मणिपुर' नाम की फिल्म में काम करने का मौका मिला, लेकिन इसके साथ कई विवाद भी जुड़े रहे।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 12 March 2026 at 08:51 IST