अपडेटेड 26 October 2021 at 17:00 IST
माधुरी दीक्षित, श्रीराम नेने ने शेयर किया एप्पल के CEO Tim Cook के साथ पुरानी तस्वीर, देखें पोस्ट
बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और उनके पति श्रीराम नेने ने एप्पल के CEO Tim Cook के साथ की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है, जिसमें सभी मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।
बॉलीवुड अदाकारा माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) इस दौर में भी इंडस्ट्री (Industries) में छाई रहती हैं। एक्ट्रेस अपने बीजी शेड्यूल में भी सोशल मीडिया पर फैंस के बीच एक्टिव रहती हैं। साथ ही अपने पर्सनल लाइफ को भी अक्सर शेयर करती हैं। हाल ही में माधुरी के पति डॉ श्रीराम नेने (Dr. Shriram Nene) ने सोशल मीडिया पर ऐप्पल के सीईओ टिम कुक (Apple CEO Tim Cook) के साथ एक यादगार तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर 2016 की भारत यात्रा के दौरान क्लिक किया गया है। डॉ. नेने के लिए सीइओ से "ऐप्पल फैनबॉय"( Apple fanboy) के दौरान मिले थे। उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए बताया कि ऐप्पल सीईओ ने अपनी बैठक के दौरान कंपनी को लेकर कई बातें शेयर की।
माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने ने शेयर की पुरानी यादें
एप्पल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम कुक (Tim Cook) ने मई 2016 में भारत का दौरा किया था। मुंबई में आने के बाद उन्होंने शहर के प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक मंदिर भी गए थे। उस दौरान डॉ. नेने और माधुरी ने उनके साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इस दौरान उन्होंने मिलने की 'खुशी' जताई। उस समय एक्ट्रेस ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा “टिम कुक और ऐप्पल टीम से मिलकर खुशी हुई। सभी को देखकर अच्छा लगा!। इस पोस्ट पर फैंस के रिएक्शन भी मिले।
सालगिरह पर शेयर किया वीडियो
हाल ही में माधुरी ने अपनी शादी की 22वीं सालगिरह पर वीडियो शेयर किया है। इसमें वह अपनी 22 साल के खूबसूबरत सफर को दिखाया है। बता दें माधुरी की शादी 17 अक्टूबर 1999 को डॉ श्रीराम नेने से हुई थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शादी के सालगिरह पर वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने 22 साल के सफर को खूबसूरती के साथ पेश किया है। इस वीडियो को अपलोड करते हुए उन्होंने लिखा है, ”22 years of togetherness”। इसमें उनकी शादी की तस्वीर से लेकर अभी तक का सफर दिख रहा है। वीडियो पोस्ट होते ही फैंस भी इस पोस्ट पर दिल के इमोजी लगा कर उन्हें शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दिए।
माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) सोशल मीडिया पर अपने फैंस के बीच कई तरह के वीडियो और तस्वीर को शेयर करती हैं। बता दें एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 27 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं और उनका अपना YouTube चैनल भी है।
Published By : Ashwani Rai
पब्लिश्ड 26 October 2021 at 16:46 IST